30 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में पूरी ..स्वागत से अभीभूत..संसदीय सचिव रश्मि ने कहा..किसी की नजर ना लगे

BHASKAR MISHRA
10 Min Read
बिलासपुर/तखतपुर—-संसदीय सचिव नियुक्त होने के बाद रश्मि सिंह बिलासपुर से तखतपुर पहुंची। तीस किलोमीटर यात्रा के दौरान रश्मि सिंह का जगह जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ऐतिहासिक स्वागत के चलते रश्मि सिंह को तीस किलोमीटर की दूरी नापने करीब आठ घंटे से अधिक समय लगा। अभूतपूर्व स्वागत से गदगद संसदीव सचिव ने कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक यह मंजर याद रखूंगी।
 
                     संसदीय सचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार रश्मि सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र तखतपुर पहुंची। नगर आगमन पर रश्मि आशीष  सिंह का क्षेत्रवासियों ने जोशिला स्वागत किया। बिलासपुर से तखतपुर के बीच तीस किलोमीटर के रास्ते में लोगों ने रश्मि सिंह के काफिले को जगह जगह रोका। और फूल माला से स्नेह जाहिर किया। इसके चलते संसदीय सचिव को तखतपुर पहुंचने में करीब आठ घंटे से अधिक समय लगा। 
 
किसी की नजर ना लगे
 
       स्वागत से अभिभूत रश्मि सिंह ने कहना पड़ा कि  कि आज के दिन को किसी की  नजर न लगे। आज का दिन ऐतिहासिक खुशी का दिन रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा को महत्व हमेशा से देते रहे हैं। तखतपुर विधानसभा में एक साल में ही दो बार पहुंचें। कई विशेष सौगाते इस विधानसभा को दी है। यह सब आप सभी के स्नेह का ही परिणाम है।
 
जो भी करूं अच्छा करू..रश्मि सिंह
 
          रश्मि सिंह ने सभा को संबोधित कर बताया कि जीवन में मेरी ललक रही है कि मैं जो भी करूं अच्छे लगन से करूं।  काम को अंजाम तक पहुंचा सकूं। इस दौरान स्थानीय विधायक ने अपने राजनितिक अनुभवं को भी  साझा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी ने दिल से साथ दिया है। परिणाम हुआ कि हम चुनाव जीत गए। जब एक हम संगठित रहेंगे हमें कोई भी नहीं हरा सकता। हम सभी को लोगों के हित के लिए कार्य करना है। यही सोच लेकर जब मैं चली तो उसका परिणम यह हुआ कि आज मुझे समाज कल्याण और महिला विभाग की जवाबदारी मिली है। 
 
                संसदीय सचिव ने बताया कि हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। एक दूसरे की सम्मान की रक्षा करें, भावनाओं को समझे।  जब हम स्वयं लोगों से स्नेह करेंगे और मदद करेंगे तब ईश्वर भी हमारी मदद करेंगे।
 
              बताते चलें कि संसदीय सचिव रश्मि सिंह का स्वागत का सिलसिला उस्लापुर से प्रांरभ हुआ। इसके बाद सकरी पेण्डारी काठाकोनी खम्हरिया जरौंधा लिदरी अरईबंद पहुंचा फिर खपरी में युवक कांग्रेस ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां भी रश्मि सिंह ने सभी के प्रति आभार जाहिर किया। 
 
अब होगा तेजी से विकास कार्य
 
                 तखतपुर में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने संबोधित किय़ा। उन्होने  कहा कि अब प्रदेश से लेकर अंतिम इकाई तक कांग्रेश के लोग बैठे हुए हैं। अब निरंतर विकास की जवाबदारी अब हमारी है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि संगठन जब मजबूत रहता है तब हर चुनाव को जीता जा सकता है। आप लोगों ने जो मेहनत की है आज उसका नतीजा है कि तखतपुर से बिलासपुर जिले को पहचान मिली है। जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सभी के हितों का ख्याल रखती हैं । आज तखतपुर को संसदीय सचिव के रूप में एक जवाबदारी मिली है। पूरा भरोसा है कि हम सभी जनता की सेवा में खरे उतरेंगे ।
 
                किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने भी संभा को संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे आभार प्रदर्शन टेकचंद कारड़ा ने किया। बाईक रैली के साथ रश्मि सिंह का काफिला मोढे मार्ग पहुंचा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास के नेतृत्व में पार्षदों ने स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायत मोढे के ग्रामीणों ने भी स्वागत किया।
 
            बेलसरी नाका के पास पार्षद सुनील आहुजा ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया।  वार्ड 12 के पार्षद लक्ष्मी यादव ने अपने निवास मेनरोड के पास स्वागत किया । हाईस्कूल के पास शिक्षा विभाग और महिला बाल विकास विभाग आरा मिल ऐशोसिएशन महाविद्यालीयन छात्र एवं एनएसयूआई ने अपनी भावनाओं को जाहिर किया। नया बस स्टैण्ड देवांगन समाज सतनामी समाज ने सुनील जांगडे के नेतृत्व में स्वागत किया। 
 
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
           वार्ड 13 में पूजा गुप्ता समाज नजरूद्दीन जिन्दरान जुनैद जिंदरान वार्ड 9 एवं 10 के पार्षद परमीत कौर हूरा कैलाश देवांगन गांधी चौक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी बजरंग नगर व्यापारी संघ पुराना बस स्टैण्ड में व्यापारी महासंघ सिक्ख समाज बहोरा समाज सूर्यवंशी समाज महामाया चौक में कुम्हार समाज मस्जिद के पास वार्ड 4 के पार्षद टेकचंद कारडा मुस्लिम समाज एवं सिंधी समाज के द्वारा स्वागत किया गया और स्वागत कार्यक्रम का समापन पुराना मण्डी काम्प्लेक्स के पास किया गया।
 
 होती रही फुलों की वर्षा
 
काफिला महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचीं। मौके पर कांग्रेस नेता यावेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्रीमती रश्मि सिंह का अद्भूत स्वागत किया गया। फुलों की वर्षा हुई । लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी  की। कार्यक्रम को ड्रोन कैमरे से  कव्हर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मंच पर जब तक रश्मि सिंह उपस्थित रहीं तब तक फूलों की वर्षा होती रही ।
 
कल्पना नहीं थी
 
       लोगों ने बताया कि तखतपुर के इतिहास में ऐसा स्वागत कभी नही देखा गया। स्वागत से  अभिभूत श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि इस तरह की स्वागत की मैं कल्पना नही की थी।  आप लोगों का इतना स्नेह और लगाव देखकर खुशी को बयां किया जाना मुश्किल है।
 
 नेताओं की विशेष उपस्थिति
           
                    इस अवसर पर विजय केशरवानी सुनील शुक्ला जगजीत सिंह मक्कड जितेंद्र पाण्डेय पुष्पा मुन्ना श्रीवास मुन्ना श्रीवास राजेश्वरी कौशिक जुगल किशोर कौशिक वंदना सिंह घनश्याम शिवहरे सुरेश ठाकुर प्रदीप ताम्रकार अशरफ वनक बिरझेराम सिंगरौल चंद्रेस साहू बसंत गुप्ता गरीबा यादव सुरेंद्र कौर मक्कड नितेश मिश्रा शिवबालक कौशिक मंजीत सिंह टेकचंद कारडा मुकीम अंसारी कैलाश देवांगन सुनील आहुजा हरविंदर सिंह बाला सिंह बिहारी देवांगन चंद्रप्रकाश देवांगन नट्टू जायसी अजय लूथर मोहित सिंह राजपूत यावेंद्र सिंह मोंटू मिश्रा राजू ठाकुर सुरेश कौशिक अभिषेक पाण्डेय परमेश्वर सिंगरौल सुनील जांगडे घनश्याम जांगडे अश्वनी गुप्त अतुल गुप्ता विमला जांगडे  सहोदरा राजपूत पूजा गुप्ता अनुपमा पाण्डेय आकिल रिजवी संदीप खाण्डेय भुवन पटेल सत्येंद्र जायसवाल ओमप्रकाश निर्मलकर बबलू गुप्ता बड्डू गुप्ता  साबिर जायसी चंद्रू साहू आशीष कौशिक भूपेंद्र मिश्रा अजय ध्रुव शैलेंद्र आहुजा सुखदेव कुर्रे दुर्गा ठाकुर योगेश गंधर्व भारती ठाकुर उदय वासुदेव शिवेंद्र कौशिक अनिल कौशिक आनंद श्रीवास भागीरथी ध्रुव कैलाश ठाकुर राजवीर हूरा मुस्तफा वनक मनीष ठाकुर पेपे ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
 
गंगा की अगुवाई में देवरीखुर्द वासियों ने किया स्वागत
 
       ग्राम पंचायत देवरीखुर्द में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की रश्मि आशिष सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमति रश्मि आशिष सिंह ने कहा की विधायक और संसदीय सचिव  मै नही आप लोग  है। , क्योंकि आप लोग ही मुझे चुने है।  इसलिए जनता के हित में जो भी कार्य होगा उसे  अवश्य पूरा किया जाएगा । तखतपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय का स्वागत देवरीखुर्द एवं चनाडोगरी के सरपंच ने किया।
 
     इस अवसर पर गंगा मानिकपुरी ने  श्रीमति रश्मि आशिष सिंह ठाकुर संसदीय सचिव का पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया । आभार व्यक्त अधिवक्ता मनीष कौशिक एवं संचालन जनपद सदस्य प्रतिनिधि सालीक यादव ने किया । आयोजन को सफल बनाने के लिए जनपदु सदस्य श्रीमती संतोषी सालिक यादव,  दुर्गा  यादव, करन मानिकपुरी, लल्लू कौशिक, जय महराज, शितल मरावी, संतोष तिवारी, दुर्गा मरावी, दर्शन, गिरधारी,जगतारन,गुरूमुख दास मानिकपुरी सहित ग्राम पंचायत चनाडोगरी एवं देवरीखुर्द के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे* ।
close