पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाना..आरोपी शिक्षक पति ने बताया खुद को हत्यारा.. ताकती रह गयी रतनपुर पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिरगहनी गांव में रहने वाले एक शिक्षक ने मामूली विवाद पर  गैती से पत्नी पर हमला कर दिया। हमला जबरदस्त होने के कारण पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               रतनपुर पुलिस के अनुसार ग्राम पचंयात बिरहनी निवासी महेंद्र कुलदीप खैरा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षकीय काम करता है। पत्नी लता  कुलदीप के साथ उसके संबध तनावपूर्ण थे। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। शिक्षक महेन्द्र कुलदीप की उम्र करीब 40 साल है।

                         रतनपुर पुलिस ने जानकारी दी कि दोपहर बाद महेन्द्र कुलदीप हत्या के बाद खुद को थाना पहुंचकर पुलिस के हवाले किया। इसी दौरान महेन्द्र ने पुलिस को बताया  कि रविवार की दोपहर पत्नी लता के साथ विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने आपा खो दिया। और पास मेें पऱे गैती से हमला कर दिया। और लता की लता की मौके पर ही मौत हो गयी।

                       पुलिस महेन्द्र की एक तरफा हत्या की जिम्मेदारी लेने और आत्मसमर्पण के बाद हड़बड़ा गयी। आनन-फानन में पुलिस टीम बिरगहनी पहुंची । शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई की। और हत्या के आरोप में महेन्द्र कुलदीप को गिरफ्तार  कर लिया।

close