निशाने पर तीर..लगाया..नेताओं के साथ कलेक्टर ने भी..शकुंतला ने किया हाथ साफ..ना कोई पास..ना कोई फेल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
 
हिसासपुर—- प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी हरेली पर्व धूम धाम से मनाया गया। जिला स्तर पर हरेली पर्व का आयोजन शिवतराई में भव्य और रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। इस दौरान किसानों ने गोबर बेचा..स्व सहायता समूह ने वर्मी कम्पोस्ट खरीदा..साथ ही लोगों ने परम्परागत व्यंजन के अलावा रंगारंग कार्यक्रम का आनन्द भी लिया। प्रदेश और देश में बिलासपुर की विशेष पहचान शिवतराई के धनुर्धरों के साथ दिग्गजों ने निशाने पर तीर भी चलाया। कलेक्टर सारांश मित्तर ने भी हाथ आजमाया। संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने सभी को बधाई दी।
 
                       हरेली पर्व पर शिवतराई में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव शकुंतला साहू की मौजूदगी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ लोगों ने ठेठरी खुर्मी समेत छत्तीसगढ़ी व्यवंजन का आनन्द उठाया। किसानों ने 100 किलो से अधिक नगद में गोबर बेचा.. स्व-सहायता समूह ने 123 क्विंटल कम्पोस्ट खाद बिक्री एक लाख 7 हजार रूपए कमाए। 
         
धुरंधरों ने चलाया तीर..गवाह बनी सचिव                       
 
                  देश और प्रदेश में तीरंदाजी में विशेष पहचान रखने वाला शिवतराई मे आयोजित कार्यक्रम में धुरंधरों ने ना  धनुष पकड़ा…बल्कि तीर भी चलाया। यद्यपि इस मौके पर संसदीय सचिव ने भी हाथ आजमाया..लेकिन गवाह के रूप में ज्यादा नजर आई।
           
                 जानकारी हो कि शिवतराई से अब तक एक दर्जन से अधिक युवा धनुर्धर देश और प्रदेश में बिलासपुर का नाम रोशन कर चुके हैं। कोच की अगुवाई में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर मेडल हासिल कर चुके है । आज उसी कोच के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,  विधायक शैलेश पाण्डेय ने तीर कमान पर हाथ आजमाया। लेकिन कलेक्टर के प्रयास को लोगों ने जमकर सराहा। 
 
कहीं पर निगाहें..कहीं पर निशाना
             
                             यद्यपि तीर किसी का भी निशाने पर नहीं लगा। क्योंकि धुरंधर धनुर्धरों का लक्ष्य पर कम.. एक दूसरे की गतिविधियों पर कुछ ज्यादा ही नजर थी। बावजूद इसके सबका ध्यान लक्ष्य पर बराबर बना रहा। खासकर इस बात को लेकर कही कोई आगे ना निकल जाए। हां इस दौरान कलेक्टर ने कमान खींचते समय संजीदगी का परिचय जरूर दिया। और विजय केशरवानी ने भी परिपक्वता का परिचय देने मे कोई कसर नहीं छोड़ा। और साबित किया कि उन्हें  भी तीर चलाना आता है। लेकिन परिणाम टीक नहीं रहा..क्योंकि ना कोई पास हुआ और ना फेल।
 
श्रीकांत वर्मा मार्ग पर पौधरोपण 
 
            शिवतराई कार्यक्रम के बाद संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने बिलासपुर पहुंचकर श्रीकांत वर्मा मार्ग पौधरोपण किया। साथ ही आम नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने को कहा। सुश्री साहू ने कहा कि रोपण ही नहीं पौधे की सुरक्षा बहुत जरूरी है। संसदीय सचिव ने बताया कि सरकार पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजग है। इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाएं।
 
    इस दौरान महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण संसदीय सचिव रश्मि सिंह, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने भी पौधा रोपा। मौके पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एस.डी.एम. देवेन्द्र पटेल और  अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Share This Article
close