जिले में पाए गए 6 पाजीटिव..172 मरीज अस्पताल में भर्ती..272 ठीक होकर लौटे घर..लिया गया 151 सैम्पल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सोमवार को जिले में कुल 6 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए है। सभी मरीजों का सैम्पल 17 जुलाई को लिया गया था। पाए गए 6 पाजीटिव मरीजों में से दो महिला मरीज भी है। सभी मरीज आपसी सम्पर्क से संक्रमित हुए हैं। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   16 और 17 जुलाई को लिए गए पीसीआर रिपोर्ट सोमवार को आया है। रिपोर्ट के अनुसार कुल 6 मरीज कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। पाए गए मरीजों में दो महिलाओं की संख्या भी शामिल हैं। दोनो महिला मरीज मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र हैं। 

                  जबकि अन्य पाए गए चार पुरूष मरीज बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र हैं। सभी मरिजों को कोविज-19 अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बिल्हा से पायी गयी महिला मरीज की उम्र 42 साल जबकि मस्तूरी की महिला मरीज की उम्र 22 साल है।

                 स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर जिले में कुल प्रभावित मरीजों की संख्या तक 447 पायी गयी है। इसमें से 272 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीज 172 मरीज हैं। सबका इलाज एम्स और कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। जबकि लिए गए सैम्पल में 13180 सैम्पल नेगेटिव पाए गए हैं।

                     रिपोर्ट के अनुसार 20 जुलाई को बिलासपुर जिला मुख्यालय में कुल 72 आरटीपीसीआर 72 सैम्पल लिए गए हैं। बिल्हा में 28 और कोटा विकासखण्ड से 30 लोगों का ट्रूनाट टेस्ट लिया गया है। वहीं कोरोना पाजीटिव से सर्वाधिक प्रवावित क्षेत्र मस्तूरी विकासखण्ड से 21 लोगों को पीसीआर टेस्ट लिया गया है।  कुल मिलाकर जिले में 20 जुलाई को कुल 151 लोगों का कोरोना सैम्पल लिया गया है।

                       

close