ईद मिलादः शान से निकली जुलुस…गले मिला बिलासपुर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20151224_151413बिलासपुर– बिलासपुर में ईद मिलादुन्नवी का त्योहार बड़े ही उमंग और उत्साह के साथIMG_20151224_151348 मनाया गया। स्नेह,सौहार्द्ध,समरसता,त्याग,समर्पण का पर्व हर बार की तरह इस बार भी लोगों में भाईचारा और एकता का परिचय दे गया। जगह-जगह शहरवासियों ने जुलुस का भव्य स्वागत किया। सभी समाज के लोगों ने इस त्योहार में अपने आपको शिरकत करते पाया। जुलुस नगर भ्रमण करत हुए तारबाहर से होकर फिर ईदगाह में आकर समाप्त हुआ।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                       बिलासपुर में अमन शांति के साथ ईद-ए-मिलादुन्नवी का पर्व शान के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उत्सव में बढ़चढडकर हिस्सा लिया। मोहहम्द साहब के जयघोष से बिलासपुर की फिजा गूंज उठी। जायरीनों ने इस मौके पर देश प्रदेश और जिले में भाई चारे के लिए अल्लाह की ईबादत की। सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। एक दूसरे का फूल माला से स्वागत किया।

                                               करबी पांच से छः हजार की संख्या में ईद-ए-मिलादुन्नवी पर मुस्लिम भाइयों ने जुलुस निकाला। इस दौरान सभी देश की एकता और अखण्डता के साथ अल्लाह अखबर के जयघोष किये गए। जुलुस के दौरान पुलिस व्यवस्था काफी चौकस थी। जुलुस में नगर की सभी कमेटियों ने शिरकत किया। सभी ने अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी।

          IMG-20151224-WA0025       जुलुस का जगह-जगह इस्तकबाल किया गया। भक्तों के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नगरवासियों ने जलपान की विशेष व्यवस्था की थी। हजारों जायरीनों को लोगों ने जलपान करवाकर पुण्य लाभ लिया।

              मुस्लिम भाइयों के शोभा यात्रा का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया। सबको ईद मिलादुनबी की दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर महापौर किशोर राय, उदय मजुमदार, नगर मुर्तुजा वनक, प्रवीण दुबे, संजय मुरारका, गोपी ठारवानी, उमेश चंद्र कुमार, पंकज तिवारी, शानुल खान, आशीष तिवारी, रंगा नादम, रेणुका नागपुरे, नवीश मिश्रा, रोशन राही समेत बड़ी सुख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।IMG-20151224-WA0026

                               कांग्रेसियों ने भी जुलुस का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,रामशरण यादव,प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय,संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने सभी मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाई दी।

                            इसके पहले तारबाहर चौक पर तारबाहवासियों ने शेख गफ्फार के साथ अन्य स्थानीय लोगों ने भव्य जुलुस का भव्य तरीके से स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी भी हुई।श्रद्धालुओं के लिए यहां जल पान की विशेष व्यवस्था की गयी थी। तारबाहर चौक पर हाजियों और मोमिनों का फूल माला के साथ स्वागत किया गया। जुलुस गांधी चौक से होते हुए इदगाह की ओर रवाना हो गयी।

close