सख्त होगा लाकडाउन..पुलिस कप्तान ने कहा..ड्रोन से होगी निगहबानी..40 से अधिक चेकिंग पाइंट..ब्लैकमेलरों पर भी नजर..24*7 घंटे चलेगा अभियान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-बिलासपुर पुलिस लाकडाउन के लिये पूरी तरह तैयार है। लाकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा। शहर प्रवेश रास्तों में चौबिस घंटे चेकिंग होगी। 10से अधिक प्रवेश मार्ग पर 40 से अधिक चेकिंग प्वांइट होंगे। सभी थाने में पेट्रोलिंग के अतिरिक्त 10 से अधिक covid19 पेट्रोलिंग चेकिंग पार्टी होगी। इस दौरान 100 से अधिक दुपहिया वाहनो से भी होगी चेकिंग। बेवजह घूमने वाले के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही होगी। यह बातें पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कही। पुलिस कप्तान ने कहा कि सभी से शासन के निर्देशो के पालन का करने की हिदायत दी जा रही है। हमें भरोसा है कि जनता पुलिस के प्रयास को सफल बनाएगी। और शहर कोरोना मुक्त होगा।
 
             बैठक में पुलिस कप्तान ने कहा कि शहर के आउटर में नाकेबंदी की जाएगी नाकेबंदी। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भी पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों और थानाप्रभारियों की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र गुरुवार से लगने वाले लॉकडाउन को लेकर बिलासपुर पुलिस नगर निगम सीमा के अंदरूनी और बाहरी इलाको में सुरक्षा को लेकर खास तैयारी की है।
 
            उन्होने शहर की जनता से अपील की है कि अनावश्यक न घूमें, प्रशासन का सहयोग करें। हर कोई इस महामारी से बचे।  इसके अलावा पुलिस ने मॉर्निंग वाक से लेकर बेवजह घूमने वाले हर एक सख्स पर खास नजर रखेगी। जरूरत पड़ने पर वैधानिक कार्रवाई के लिये तैयार है। इस दौरान उन्होंने खास दिशा निर्देश दिए और लोगों को समझाने और जागरूक करने की बात कही।
 
                प्रशांत अग्रवाल ने शहर के सभी सीएसपी को इलाको का नोडल अधिकारी नियुक्त कर अपने अपने संभाग में मुस्तैदी से मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने शहर को अलग अलग भागों में बांटकर पुलिस को नजर रखने को कहा।
 
ड्रोन से पुलिस निगरानी
 
               पुलिस कप्तान ने आलाधिकारियों को बताया कि नगर निगम सीमा के अंदर लगातार दिन और रात में ड्रोन से पेट्रोलिंग होगी। करीब एक दर्जन ड्रोन पुलिस ने किराये पर लिए हैं। शहर के सभी सीएसपी और डीएसपी को इलाकों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से मॉनिटिरिंग करेंगे। शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस ड्रोन के जरिये नजर रखेगी। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करते रहेगी। इसके अलावा 100 से अधिक दुपहिया वाहनो से भी चेकिंग की जाएगी।
 
लॉकडाउन सख्त,  जगह-जगह रहेगी नाकेबंदी
 
                बैठक में पुलिस प्रशासन ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर पूरी तैयारी है। उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर लॉकडाउन को लेकर लोगों को दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। पुलिस प्रशासन के सामने सबसे अधिक चुनौती लॉकडाउन का मोहल्लों में पालन कराना होगा। मोहल्लों में लॉकडाउन अवधि में भीड़ भाड़ रहती है।
 
दुकानदारों को सख्त चेतावनी
 
                         कोरोना संक्रमण को रोकने नगर निगम और पुलिस ने दुकानों के सामाने दो-दो मीटर की दूरी पर खड़े होकर खरीदारी करने के लिए गोले के घेरे बनाये थे। गोले अब मिट चुके हैं। लोग शारीरिक दूरी को पालन करने के प्रति लापरवाह हो गये हैं।मॉस्क नहीं पहनने पर पुलिस हर रोज कार्रवाई कर रही है। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है कि लॉकडाउन के नियमों का खुद पालन करें। ग्राहकों को पालन करने को कहें।
 
काला बाजारी करने वालों पर नजर-
 
                 कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार 23 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्णतः तालाबंदी की है। इस दौरान सिर्फ अतिआवश्यक सेवाएं ही दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए 9 दिन तक विभिन्न गतिविधियों में रोक लगाई गई है। खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी करने वालों पर भी नजर रखेगी। 
 
रोज सामान खरीदने ना निकलें-
 
                 पुलिस की लोगो से अपील है कि लॉकडाउन ज्यादा दिन का नहीं है। लोग बेवजह रोज सामान खरीदी करने ना निकलें। एक हफ्ते का सामान लेकर घर में रखें। खुद के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी ख्याल रखें।
close