जिले में दस कोरोना मरीजों की पहचान.. शहर में सर्वाधिक पाजीटिव..मस्तूरी बिल्हा में भी दर्ज हुए संक्रमित मरीज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— जिले में कुल 10 मरीजों की 22 जुलाई को पहचान की गयी है। सभी संदेहियों का सैम्पल 18,19 और 20 जुलाई को लिया गया था। 22 जुलाई को सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर मिले हैं। बताते चलें कि जिला प्रशासन ने 23 जुलाई से एक सप्ताह के लिए बिलासपुर बोदरी क्षेत्र में सख्त कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बिलासपुर जिले में 22 जुलाई को कुल 10 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। पाए गए मरीजों में पांच महिला कोरोना पाजीटिव है। जबकि इतना ही पुरूष कोरोना पाजीटिव की संख्या है।

                         सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 6 बिलासपुर शहर से है। जबकि मस्तूरी से संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 3 और बिल्हा से एक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीजों को कोविड-19अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी मरीज सम्पर्क से संक्रमित हुए है।

               बताते चलें कि लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 जुलाई से एक सप्ताह के लिए लाकडाउन का एलान किया है।

TAGGED:
close