मैदान में उतरे आईजी और पुलिस कप्तान..एसपी ने बढ़ाया जवानों का मनोबल..कहा..टूटेगा संक्रमण का चैन

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—– लाकडाउन के बीच व्यवस्था का जायजा लेने आईजी दीपांशु काबरा समेत पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल निकले। विभिन्न चौक चौराहों और पुलिस पाइंट पहुंचकर पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान दोनों आलाधिकारियों ने आने जाने वालों से ना केवल संवाद किया। बल्कि व्यवस्था को कायम रखने सहयोग की अपील भी की। अधिकारियों ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का ईमानदारी और कड़ाई से लिया जाए। अन्यथा व्यवस्था तोड़ने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
                 आईजी दीपांशु काबरा के अलावा पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने लॉकडाउन की व्यवस्था का जायजा लेने निगम क्षेत्र समेत बिल्हा और बोदरी क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रशांत अग्रवाल ने सिटी एसपी सीएसपी के साथ शहर का भ्रमण किया। अनावश्यक घूमने वालों पर कड़ी कार्यवाही  के निर्देश दिए।  इस दौरान पकड़े गए गई आम नागरिकों से एसपी ने संवाद किया। लाकडाउन के बीच घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। साथ ही निर्देश दिया कि यदि अब पकड़े जाते हैं तो सख्त कार्रवाई भी होगी।
 
           पुलिस जवानों और एसपीओ से चर्चा कर पुलिस कप्तान ने मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि सारी कवायद लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना है। लोग शासन के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। लाकडाउन के दौरान बाहर निकलने से बचें। अनावश्यक बाहर निकलने पर वैधानिक कठोर कार्रवाई होगी। 
 
                      पुलिस कप्तान ने कहा कि यदि लोगों ने संयम रखकर लाकडाउन के दौरान लोगों से सम्पर्क नहीं किया तो संक्रमण की चैल टूट जाएगी। और कोरोना को कम्यूनिटी स्प्रेड के पहले ही नियंत्रण करने में कामयाबी मिलेगी।
 
          भ्रमण के दौरान पुलिस कप्तान ने व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होने कहा आम लोगों से भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।
TAGGED:
close