अटल ने कहा..आखिर उन्हें विकास नजर आए भी तो कैसे..जो गले तक भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के गुरू हैं.. पीसीसी उपाध्यक्ष ने मांगा जवाब

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
महामंत्री अटल श्रीवास्तव ,congress,bilaspur,news,atal shriwasvata,भाजपा सांसद,छत्तीसगढ़ राज्य, बिलासपुर जिले,
बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सांसद अरूण साव के बयान पर निशाना साधा है। मीडिया को प्रेस नोट जारी कर अटल श्रीवास्तव ने विकास ढूंढ रहा हु ” सांसद अरुण साव के बयान पर पलट वार करते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेता 15 वर्षो से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए थे । सवाल उठना लाजिक है कि उन्हें विकास आखिर दिखे भी कैसे  ?
 
                 प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अरुण साव को सांसद बने 14 माह से अधिक हो गए है। संसद के दो सत्र भी निकल चुके हैं। सांसद साव ने अपने क्षेत्र के एक भी मुद्दा को लोकसभा में उठाया है। जनता में पछता रही है।
 
         अटल ने कहा कि बिलासपुर जिले में केंद्र सरकार की बड़ी बड़ी योजनाए संचालित हैं। एसईसीएल,एनटीपीसी,रेलवे इनमें प्रमुख हैं। जबकि जिले में स्थानीय पढे लिखे को रोजगार की जरूरत हैं। भू विस्थापितो की समस्या है। छोटे छोटे उद्यमियों से सम्बंधित व्यवसाय की समस्याएं है।
 
            अटल ने बताया कि देश में छत्तीसगढ़ की पहचान कोयला हब की है। कोयला खदानों का निजीकरण अहम मुद्दा है। रेलवे का निजीकरण किया जा रहा है। स्थानीय लोग रोजगार,नौकरी और अन्य सुविधा से वंचित हो जाएंगे। बावजूद इसके सांसद अरुण साव मौन है। बिलासपुर की जनता के हितों का केंद्र सरकार गला घोंट रही है। सांसद अपने कर्त्तव्य से विमुख है।
 
                       अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर की जनता बिलासपुर से रेगुलर हवाई सेवा की मांग कर रही है। अनवरत आंदोलन किया गया , बावजूद इसके सांसद अरुण साव ने कोई कारगर पहल नही की है। सांसद ने कोविड 19 के महामारी काल मे भी अपने साँसद निधि की राशि पीएम केयर्स फण्ड में जमा कर दिया। बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं के प्रति अपनी जिम्मेवारी का इतिश्री कर लिया। अभी तक सांसद ने अपने पहले वर्ष की साँसदनिधि से कोई बड़ा काम नही किया है। 
 
              अटल श्रीवास्तव ने कहा कि अरुण साव विकास ढूंढ रहे है । खुद की साँसदनिधि का खर्च भाजपा के कार्यकर्ताओं के अनुसार खर्च करने की बात कर रहे हैं।  अटल श्रीवास्तव ने सांसद पर  सवाल दागा है कि उन्हें  बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं ने सांसद चुना है फिर विकास के लिए भेदभाव क्यो ? अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सांसद को इस ओर प्रयास करना चाहिए कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के सीएसआर फण्ड का लगभग 1000 करोड़ को दबाकर बैठी है। ,उसे रिलीज कराने की दिशा में काम करे ,
 
          भाजपा की सरकार चाहे केंद्र की हो या पूर्व छत्तीसगढ़ की रमन की हो। भ्रष्टाचार, कुप्रबन्धन, कुशासन, और उद्योपतियों के हाथों की कठपुतली रही है। इसके ठीक उलट भूपेश सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया जा रहा है। भूपेश सरकार अपने मतदाताओ की जरूरतों को समझती है।यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूती के लिए काम कर रही है। किसान,मजदूर,गरीब,अनुसूचित जाति ,जन जाति, वनवासी,महिला सबके विकास के लिए योजनाए लागू की जा रही है। यह बात भाजपा को ठीक नहीं लग रही है। ऐसे में उन्हें विकास नजर आए भी तो कैसे।

TAGGED:
close