यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना

BHASKAR MISHRA

IMG_2491बिलासपुर — प्रदेश के अन्य जगहों की तरह बिलासपुर में भी क्रिसमस का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मसीही समाज गिरजाघर पहुंचकर प्रभु यीशु की आराधना कर खुशहाली का आशीर्वाद लिया। नगर के सभी गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों ने नवजात बच्चों का नामकरण संस्कार भी कराया। इस दौरान समाज के लोगों ने प्रभु यीशु से प्रदेश और नगर की खुशहाली की कामना भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            आज सुबह से नगर के सभी गिरजाघरों में विशेष गीत संगीत और वंदना का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का दौर दोपहर तक चलता रहा। गिरजाघरों में लोगों ने प्रभु वंदना के बाद एक दूसरे को हाथ मिलाकर और गले लगाकर अपनी खुशियां जाहिर की। साथ ही एक दूसरे से बिलासपुर के लिए खुशहाली की कामना की।

                    IMG_2488सुबह से गिरजाघरों में भीड़ देखने को मिली। मसीही समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी गिरजाघर पहुंचकर यीशु के संदेश का आनंद उठाया। परिवार के साथ गिरजाघरों में पहुंचे लोगों ने बड़े दिन का आनंद उठाया। प्रभु जन्म की बधाई भी दी। चांद सितारे और क्रिसमस ट्री की सजावट देखने ही लायक थी। किशोर और किशोरियों ने इस दौरान अपनी खुशियों को कुछ अलग अंदाज में जाहिर करते हुए कहा कि बड़े दिन का हम सबको बेसब्री से इंतजार रहता है।

                    इस दिन हम लोग भगवान मसीह से खुशहाली की प्रार्थना के साथ ही देश को विकास की नई ऊंचाई मिले। एक-एक घर में खुशिय़ां आएं विशेष कामना करते हैं।

close