अब मोपका पुलिस सहायता केन्द्र से होगी अपराधियों पर नजर..पुलिस कप्तान ने किया शुभारम्भ..स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-आम जनता की समस्या के तत्काल  निराकरण के मद्देनजर थाना सरकंडा क्षेत्र में मोपका पुलिस  सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। सहयाता केन्द्र का दायरा आस पास क गांव लगरा , चिल्हाटी , कुटीपारा , गुलाब नगर , विवेकानंद नगर , मोपका तक होगा। पुलिस प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि पुलिस सहायता केन्द्र के खुलने से अब स्थानीय निवासियो तक पुलिस की  आसानी से पहुंचेगी।
 
              पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को मोपका क्षेत्र में सरकन्डा क्षेत्र के दायरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहायता केन्द्र का उद्धाटन किया है। उद्घाटन के बाद पुलिस कप्ता ने ताया कि क्षेत्र मेे बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस सहायता केन्द्र का विशेष महत्व रहेगा। सहायता केन्द्र खुलने से पुलिसिग प्रक्रिया में कसावट होगी। लोगों तक पुलिस की मदद आानी से पहुचेगी। साथ अपराध पर अकुश लगेगा। 
 
           पुलिस कप्तान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए सरकन्डा थाना अन्तर्गत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारम्भ किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  ओ.पी. शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा निमिषा पाण्डेय , निरीक्षक शनिप कुमार रात्रे थाना प्रभारी सरकंडा , निरीक्षक कृष्णा पाटले प्रभारी यातायात सरकण्डा,उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक अमृत साहू , थाना सरकंडा स्टाफ और वार्ड पार्षद विशेष रूप से मौजूद थे। 
 
         सरकन्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस सहायता केन्द्र अन्तर्गत लगरा , चिल्हाटी , कुटीपारा , गुलाब नगर , विवेकानंद नगर , मोपका के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रात्रे ने बताया कि पुलिस सहायता केन्द्र के खुलने से लगरा , चिल्हाटी , कुटीपारा , गुलाब नगर , विवेकानंद नगर , मोपका के निवासियो को तत्काल रिपोर्ट लिखाने में सहूलियत होगी। जनसामान्य की शिकायतो का तत्काल निराकरण होगा। क्षेत्र में छोटी- बड़ी अपराध पर अंकुश लगेगा।
 
close