माथा टेककर शहीदों को नमन्..मेयर ने अपने हाथों से सजाया स्मारक..कहा देश का एक-एक नागरिक जवानों का ऋणी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- विजय दिवस पर अल सुबह मेयर रामशरण यादव ने सीएमडी चौक पहुंचकर स्मारक चौक को अपने हाथों से फूल माला के साथ सजाया। इस दौरान मेयर बहुत भावुक नजर आए। फूल माला से स्मारक को सजाने के बाद मेयर ने मत्था टेककर प्रणाम किया। इस दौरान काफी भावुक नजर आ रहे मेयर ने कारगिल ही नहीं बल्कि देश के लिए बलिदान होने वाले सभी जवानों को नम आखों से याद किया। पुष्पचक्र अर्पित कर बिलासपुर की जनता की भावनाओं को समर्पित भी किया।    

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                विजय दिवस पर अल सुबह मेयर रामशरण यादव ने सीएमडी चौक पहुंचक अमर जवान शहीद स्मारक को अपने हाथों से फूलों से सजाया। इस दौरान मेयर काफी भावुक नजर आए। स्मारक पर मत्था टेककर अपनी भावनाओं को समर्पित किया। साथ ही सभी शहीदों के नाम पुष्पचक्र भी अर्पित किया।

                श्रद्धासुमन भेंट करने के बाद मेयर ने बताया कि बिलासपुर ही नहीं भारत की जनता जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा। उनके त्याग और बलिदान के चलते आज हम सुरक्षित जिन्दगी जी रहे हैं। भारत माता के बेटों ने जब तब खुद को  देश की रक्षा में भारत माता को समर्पित कर दिया। मेयर ने बताया कि कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने जान की बाज लगाकर दुश्मनों को उल्टे पांव भागने को मजबूर किया। खुद की जान देकर भारत माता के आन बान शान को बनाकर रखा।

                रामशरण  ने कहा कि भारत माता के गोद में वीरों ने जन्म लिया। जब भी देश को जरूरत पड़ी सभी ने अपने आप को समर्पित कर दिया। आज हमने अपनी भावनाओं को शहीदों को समर्पित करते हुए देश की सेवा करने का संकल्प लिया है। साथ ही उनके योगदान को ना केवल दिल में संजोकर रखा है बल्कि जन जन तक पहुंचाने का प्रण भी किया है।

TAGGED: ,
close