जनदर्शन के बाद खिला़ड़ियों से रूबरू होंगे मंत्री

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

AMAR_CVRUबिलासपुर–प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल रविवार को नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अमर अग्रवाल  सुबह 11 से 12 बजे तक राजेन्द्र नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याओं से रूबरू होगें। जनदर्शन के पश्चात् अग्रवाल दोपहर 12.00 बजे नर्मदा नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय नृत्य संगीत समारोह में शामिल होगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर विधायक दोपहर 01.00 बजे रिंग रोड 2 स्थित पल्लव भवन में आयोजित सर्व वैश्व समाज के सम्मेलन में भाग लेगें। दोपहर 4 बजे सी.एम.डी. कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आयोजित क्रिकेट टूर्नामंट समापन समारोह में हिस्सा लेगें। इस मौके पर मंत्री अमर अग्रवाल खिलाडियों को पुरस्कृत करेगें।

                              मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा ने बताया कि शाम 5.00 बजे पं. देवकीनंदन कन्या शाला, देवकीनंदन चौक में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बास्केट बाल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री शामिल होगें। शाम 6.00 बजे राजीव गांधी चौक जरहाभाठा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे।
संवाद प्रमुख

close