मंगलवार को पाए गए कुल 21 मरीज..मस्तूरी में 14 पाजीटिव.. बिलासपुर में 7 संक्रमित मिले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सोमवार को डरावना आंकड़ा के बाद मंगलवार को जिले को कुछ राहत मिली है। कुल 21 कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। ज्यादातर मरीज मस्तूरी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। सात मरीज बिलासपुर निगम क्षेत्र से पाए गए हैं। पाए गए कोरोना पाजीटिव में पुरूषों की संख्या 14 और महिला मरीजों की संख्या 7 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     सोमवार को कोरोना पाजीटिव का आंकडा झकझोर देने वाला था। मंगवार को जिले में कुल 21 कोरोना पाजीटिव पाए गये हैं। अकेले मस्तूरी में पाए गए कोरोना पाजीटिव की संख्या 14 है। जबकि बिलासपुर निगम क्षेत्र में कुल 7 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीज एक दूसरे के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।

                जिले में दो अलग अलग क्षेत्रों से पाए गए मरीजों में बिलासपुर निगम क्षेत्र से सात मरीजों में महिलाओं की संख्या 4 है। जबकि मस्तूरी क्षेत्र में मिले 14 कोरोना पाजीटिव से तीन महिलाएं संक्रमित है।

                        मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार संक्रमति मरीजों में मस्तूरी से एक 13 साल का नाबालिग लड़का भी है। जबकि सबसे अधिक कोरोना संक्रमित महिला की उम्र 62 साल है। बुजुर्ग महिला भी मस्तूरी क्षेत्र की ही रहने वाली है। 

close