पुलिस लाइन और वर्क शाप में मिली महिला मरीज..बंग्ला कालोनी से 1 पाजीटिव..धौराभाठा समेत जांजी,पंधी, कौड़िया में फिर मिले कोविड संक्रमित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मंगलवार को जिले में कुल 21 मरीज कोरोना के मिले हैं। खासकर पुलिस  लाइन और वर्कशाप में महिला मरीज  मिलने से शहर में हलचल है। आज भी सीपत धौराभाठा में आधा दर्जन संक्रमित मरीज पाए गये हैं। जबकि पंधी में मरीज मिलने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। कोरोना का दायरा अब पंधी तक पहुंच गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोरोना के निशाने पर पुलिस और ठिकाने

          लोगों को रह रहकर कोरोना का झटका मिल रहा है। खासकर पुलिस महकमा कुछ ज्यादा ही निशाने पर है। रेंज पुलिस मोटर वर्क शाप पुलिस लाइन में एक महिला संक्रमित पायी गयी है। इसके अलावा पुलिस लाइन से भी एक महिला कोरोना पाजीटिव मिली है। जेल लाइन में मंगलवार को भी एक मरीज को नोट किया गया है। 

                       इसके अलावा शहर मध्य व्यापार विहार रोड बंग्ला कालोनी में कोरोना पाजीटिव मरीज मिला है। इधर उस्लापुर के साईनगर से भी कोरोना पाजीटिव मरीज को कोविड-19 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

धौराभाठा में मिले आधा दर्जन मरीज

                  सीपत थाना क्षेत्र के धौराभाठा में आधा दर्जन मरीज मिले हैं। पाए गए मरीजों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला मरीज नाबालिग भी है। यहीं से 62 साल की बुजुर्ग महिला भी संक्रमित पायी गयी है। मंगलवार की रिपोर्ट की माने तो पाए गए 21 मरीजों में से सबसे अधिक उम्र इसी महिला की है। 

पंथी जांजी, कौड़िया और धनगंवा  में मरीज

               सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया में एक मरीज कोरोना पाजीटिव मिला है। जबकि पंधी गांव से तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांजी में भी मंगलवार को दो मरीज मिले हैं। मस्तूरी थाना क्षेत्र के धनगवां से भी एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

मस्तूरी में सर्वाधिक मरीज..सभी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती

              जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार को पाए गए कुल 21 में से 14 मरीज मस्तूरी क्षेत्र से हैं। इसमें पंधी,जांजी,धनगवां, धौराभाठा, कौड़िया शामिल हैं। जबकि बिलासपुर में 7 मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

close