उपचार के दौरान मजदूर ने तोड़ा दम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—दगौरी के निको पावर प्लांट में सेन्टरिंग प्लेट खोल रहा एक मजदूर 19 दिसम्बर को गिर कर घायल हो गया था। घायल मजदूर का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसकी आज मौत हो गई है। मामले में सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम कौशिक पिता धनऊराम 52 साल निको पावर प्लांट में मजदूरी का काम रहा था। 19 दिसम्बर को  निर्माणाधीन बिल्डिंग में सेन्टरिंग खोलने का काम कर था।

                            उसी दौरान वह  25 फिट की उचाई से गिरकर घायल हो गया । आस पास के मजदूरों ने घायल राधेश्याम को उपचार के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ऊचांई से गिरने के कारण उसे अंदरूनी चोट ज्यादा लगी थी। आज उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

close