बुधवार को बिलासपुर में 16 संक्रमित .. 9 महिलाएं पाजीटिव..स्पेशल सेन्टर किया गया दाखिल.187 मरीज एक्टिव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर… बुधवार को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोग निगम क्षेत्र से हैं। आज 13 लोगों को सुन्दरलाल शर्मा आइसोलेशन सेन्टर में भर्ती किया गया है। बाकी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               बुधवार को जिले में 16 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। कमोबेश सभी मरीज बिलासपुर शहरी क्षेत्र से है। इसमें से 9 मरीज महिलाएं भी शामिल हैं। 13 मरीजों को पंडित सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय स्थित आइसोलेशन सेन्टर में रखा गया है। बाकी मरीजों को कोविड- 19 अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

        बताते चलें कि पाए गए 16 में से एक मरीज 75 साल का है। जबकि सबसे छोटा मरीज नाबालिग 14 साल का है। सभी लोग सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए है। किसी का कोई ट्रैवलिंग रिकार्ड नहीं है। ज्यादातर मरीजों का सैम्पल 26 और 27 को लिया गया था।

453 मरीज ठीक..187 एक्टिव

                जिले में अब तक जांच के दौरान कुल 16741 नेगेटिव सैम्पल पाए गए हैं। जबकि पाजीटिव रिपोर्ट की संख्या 644 है। इनमें 453 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 187 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

275 लोगों का लिया गया सैम्पल

                            29 जुलाई को जिले के विभिन्न ब्लाक से सैम्पल लिए गए हैं। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 59 और बिल्हा ब्लाक से 69 लोगों का सैम्पल लिया गया है। कोटा ब्लाक से 78 और मस्तूरी ब्लाक से 41 लोगों का सैम्पल पीसीआर के लिए भेजा गया है। जबकि तखतपुर ब्लाक से 28 लोगों की जांच हुई है। 

TAGGED:
close