चार लाख लगाए गए पौधे…विधायक ने बताया..बिलासपुर बनेगा हरिहर जिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि चार लाख पौधे लगाए हैं। बिलासपुर हर हाल में लोगों के प्रयास से हरिहर बिलासपुर बनेगा। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि बिना पेड़ पौधे के जिन्दगी अधूरी है। 
 
           वन विभाग ने इस साल 4 लाख से अधिक पौधे लगाए है। पिछले वर्ष से इस साल तक 4 लाख हेक्टेयर भूमि में वन विभाग ने पौधा रोपड़ किया है। शैलेष ने जानकारी दी कि आज बिलासपुर वन क्षेत्र समेत पसान, रतनपुर,बेलगहना,कोटा, एटीआर का निरीक्षण करने का अवसर मिला।
 
       विधायक ने जानकारी दी कि उद्यानों में विशेष रूप से बहुत सी प्रजातियों के पौधे देखने को मिले। जिनका हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। अर्जुन,जामुन,बेहरा,हर्रा, आँवला,जामुन, मुनगा पौधों के उत्पाद का ना केवल  दैनिक जीवन में महत्व है। बल्कि आयुर्वेद में औषधि बनाने का प्रयोग किया जाता है। 
 
                   नगर विधायक ने कहा कि वन मंत्री का अधिकरियों को स्पष्ट निर्देश है कि जितनी जल्दी हो पौधे सभी चयनित स्थानों में लगाए जाएं। आज मुख्य वन संरक्षक अनिल सोनी, वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत सिंह और एटीआर उप संचालक विजया रात्रे समेत रेंजरों के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ सभी का निरीक्षण करने का मौका मिला। सारी स्थिति को देखकर खुशी मिली है। 
 
                 इस दौरान पार्षद रमा शंकर बघेल,शैलेन्द्र जायसवाल, जंगल मितान अध्यक्ष अखिलेश बाजपाई,दीपांशु श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
close