मंत्रालय से शिक्षक संवर्गों का वेतन जारी..शिक्षाकर्मी नेता नामदेव ने कहा ..नवम्बर से नहीं करना होगा इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- नवीीन शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार नामदेव ने बताया कि शिक्षा विभाग , ट्राइबल विभाग और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा कर्मियों के वेतन के लिए राशि बिलासपुर जिला पंचायत ने सभी जनपद पंचायतों को आबंटित कर दिया है।  राशि आबंटित होने से सभी शिक्षाकर्मी साथियों को उम्मीद जग गयी है कि त्यौहार बिना वेतन के नहीं  गुजरेगा।
 
           छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार नामदेव ने बताया कि संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी  जिसमे पंचायत एवं नगरीय निकाय के शिक्षा कर्मी शामिल है।  पिछले तीन माह से वेतन नही मिलने से आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे थे। छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने मामले को लेकर जल्द निराकरण और तत्काल वेतन आवंटन के लिए अनुरोध किया गया था।  लगातार किये गए प्रयासों का सुखद परिणाम मिला और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,नगरीय निकाय मंत्रालय और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य कार्यालयो से वेतन आवंटन कर दिया गया है। 
 
             अमित कुमार नामदेव ने बताया कि प्राप्त आवंटन से अब शिक्षा कर्मियों को अक्टूबर माह तक का वेतन समय पर प्राप्त होता रहेगा। 1 नवम्बर 2020 से प्रदेश के सभी शिक्षा कर्मियों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन हो जाने के बाद वेतन संबंधी विलंब सदैव के लिए समाप्त हो जाएगी।

close