बस्तर का भटपाल, कोरोना काल मे लाउडस्पीकर से शिक्षा का बना मॉडल,प्रदेश में भी लागू हुआ यह मॉडल,संघ ने दी बधाई

Chief Editor
3 Min Read

जगदलपुर।वर्तमान समय करोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में आज बस्तर का ग्राम पंचायत भटपाल किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हां यह वही ग्राम भटपाल है जहां कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान किया जाने लगा और देखते ही देखते यह सफलता की ओर आगे बढ़ा गया। जिसकी जानकारी लेकर शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला ने प्रसंशा करते हुए इसे मॉडल बनाकर पूरे प्रदेश में लागू किया। बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने अपने चेम्बर में ग्राम पंचायत भटपाल के सरपंच, संकुल शैक्षिक समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी, संबंधित शिक्षको की प्रशंसा करते हुए सम्मान किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

अब जानते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे और किस प्रकार से हुआ। ग्राम भटपाल क्षेत्र के संकुल शैक्षिक समन्वयक शैलेंद्र तिवारी जो कि संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ जिला बस्तर के जिलाध्यक्ष भी है। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले और हमेशा नवाचार को आगे बढ़ाने वालों में उनकी गिनती होता है। उन्होंने सर्वप्रथ जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में इसकी कार्य योजना बनाई।

साथ ही ग्राम पंचायत की सरपँच रयो नारायण कश्यप और पंचों के साथ चर्चा की और वहां के शिक्षकों को शामिल को शामिल किया और इस तरह से शुरू हुआ लाउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने का कार्य। शैलेंद्र तिवारी नियमित रूप से ग्राम भटपाल जाते शिक्षकों, बच्चों,पालकों, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों से मिलते। सभी को प्रोत्साहित करते ,किसी भी प्रकार से कोई कमी आ रही हो तो उसको प्रयास करके दूर करने का कार्य करते। एक शिक्षक की भांति बच्चो को पढ़ाते, गृह कार्य जांचते। इस तरह से यह आगे बढ़ता चला गया और आज छ ग शासन शिक्षा विभाग ने इसे रोल मॉडल मानते हुए पूरे प्रदेश में लागू किया।

शैक्षिक नवाचार के इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष सर्व ओम प्रकाश बघेल, गिरजा शंकर शुक्ला,अर्जुन रत्नाकर, नरोत्तम चौधरी, ममता खालसा, माया सिंह, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, सुभाष शर्मा, विजय राव, शहादत अली, श्यामचरण डनसेना, अमित दुबे, सचिन त्रिपाठी, मुकुंद केशव उपाध्याय, कार्तिक गायकवाड, जितेंद्र सिन्हा, संतोष तांडे, नित्यानंद यादव, विकास सिंह, राजकमल पटेल, पवन सिंह, राकेश शुक्ला, महेंद्र साहू, विजय धृतलहरे, शिवराज ठाकुर, हरीश सिन्हा, अशोक गोटे, आशीष वर्मा, आदि पदाधिकारियों ने इसे संघ के लिए गौरव का विषय मानते हुए, संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष एवं भटपाल क्षेत्र के शैक्षिक समन्वयक श्री शैलेंद्र तिवारी, संबंधित शिक्षको एवं सरपंच रयो नरायण कश्यप को शुभकामनाएं व बधाई प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

close