गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार,स्कूटी समेत 7 किलो गांजा जब्त,दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर।मस्तूरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 अलग अलग माम्कले में मादक पदार्थ की तस्करी करते  दो आरोपियों कों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 7 किलो गांजा पकड़ा गया है। गिरफ्तार किए गये दोनो आरोपी जांजगीर जिले के रहने वाले है। बिना नंबर स्कूटी को भी जब्त किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर मस्तूरि या आसपास के क्षेत्र में बिक्री किए जाने की संभावना है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

     सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना प्रभारी मस्तूरी ने माम्राले कि जानकारी  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव को दी। अदिकरियो के दिशा निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के नेतृत्व में दो टीम मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम को ग्राम रिसदा रवाना किया गया।

  मौके पर  पुलिस टीम को एक व्यक्ति पीठ में बैग लटका कर आता हुआ दिखाई दिया। लेकिन वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। व्यक्ति की संदिग्ध आचरण को देखकर घेराबंदी कर पकडा गया। व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम चंद्राकर बताया। छानबीन के दौरान बैग में 4 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत रुपये 28000 है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। और अपराध दर्ज किया गया। आरोपी विक्रम चंद्राकर ने बताया कि वह गुड़ीपारा ग्राम परसदा थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।

इसी तरह मस्तूरी पुलिस टीम ने दूसरे प्रकरण में पुलिस टीम ने ग्राम भनेशर के आगे आम रोड से चेकिंग पॉइंट चेकिंग के दौरान बिना नंबर के स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से करीब 22000 रुपये कीमती 3 किलो गांजा को जब्त किया। पुलिस ने गांजा समेत 

      पुलिस टीम को पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अजय कुमार रत्नाकर पिता  साहेब लाल रत्नाकर उम्र 36 वर्ष बताया। आरोपी ने जानकारी दी कि वह  ग्राम परसाही थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।

   पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजा विभिन्न माध्यमो से उड़ीसा से मांगते है। और क्षेत्र में लाकर ऊंचे डैम में बिक्री करते है।बहरहाल दोनों प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ  मस्तूरी पुलिस ने 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी कुल 7 किलोग्राम कीमती गांजा की कीमत करीब 50000 है। एक नग स्कूटी कीमती लगभग 30000 की है।दोनों को पुलिस कार्रवाई के बाद न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

           संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मस्तूरी फैजुल शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सीएस नेताम प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत आरक्षक कमलेश शर्मा मिथलेश सोनी तथा सुरेंद्र कौशिक की सराहनीय भूमिका रही।

close