जनता कांग्रेस युवा टीम का एलान.. प्रशांत को संभागीय प्रभार..युवा प्रदेश अध्यक्ष का बयान..अजीत जोगी के सपनों को करेंगे साकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— युवा जनता काँग्रेस की नई टीम का एलान कर दिया गया है। युवा जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि  प्रदेश कार्यकारिणी में ऊर्जावान चेहरों को स्थान दिया गया है।  संघर्षशील युवाओं की टीम आने वाले समय में स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों को साकार करेगी। युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाने अंतिम तक संघर्ष करेंगे।
 
                  जनता युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है। टीम में नए पुराने सभी नेताओं को स्थान दिया गया है। युवा जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष दानिश रफीक ने कहा हमारे सामने चुनौतियां बहुत है। लेकिन हम लोग स्व. जोगी के कार्यकर्ता है। जिन्होंने अपने जीवनकाल में संघर्ष का पाठ पढ़ाया। हमारे नेता अमित जोगी ने  नए छत्तीसगढ़ में युवा राजनीति की नई नीव रखी है। अनगिनत युवाओँ को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। ऐसे युवा अधिवक्ता और ऊर्जावान नेता के अगुवाई में हम लोग कुम्भकर्णीय नींद में सोई सत्ता को  गहरी नींद से जागने को मजबूर करेंगे। 
 
              दानिश रफीक ने कहा छत्तीसगढ़ युवाओँ का प्रदेश है। यहां 61 प्रतिशत युवा मतदाता है। युवाओँ को रोजगार और भत्ता दिलाने का झूठा वायदा कर कांग्रेस सत्ता सीन हुई है। लेकिन सरकार में आते ही युवाओं के साथ अन्याय  कर रही है। सरकार 18 महीने में 1800 युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी। हम चुप नहीं बैठेंगे युवाओँ को बेरोजगारी से आजादी दिलाने सत्याग्रह करेंगे।
 
                      हमारी नई प्रदेश कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण और वनांचल में जाकर जोगी के सन्देश को गांव-गलियों तक पहुंचाएग।
 
नई कार्यकारिणी का रायपुर में एलान
 
              युवा जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष दानिश रफीक ने  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्षअमित जोगी जी की अनुशंसा पर  पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए  नई प्रदेश कार्यकारिणी का एलान किया है। युवा जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ नई प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है।
 
कार्यकारी अध्यक्ष–धीरज सिंह (प्रभारी -बस्तर ),प्रदेश उपाध्यक्ष–सुश्री साक्षी मिश्रा(प्रभारी -राजनांदगांव ), विनोद गुप्ता- (प्रभारी – रायपुर ) महासचि–रुस्तम राय (प्रभारी – कांकेर), मुन्ना कुर्रे (प्रभारी – संगठन ), अभिषेक सिंह(सोमू) – (प्रभारी – सरगुजा), कमल भार्गव -(प्रभारी -रायगढ़ ), अश्वनी यदु – (प्रभारी – दुर्ग ), रंजीत सिंह – (प्रभारी – बिलासपुर), श्रेया गुप्ता- (प्रभारी – संगठन)य़
 
कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता— आशीष जैन, संभागीय अध्यक्ष–बस्तर-संतोष सिंह, राजनंदगांव/महासमुंद-  नवीन अग्रवाल- दुर्ग–ईश्वर उपाध्याय, रायपुर:-  संदीप यदु, बिलासपुर :- प्रशांत त्रिपाठी, रायगढ़ :- नवल राठिया, सरगुजा – अभिषेक श्रीवास्तव, दानिश रफीक, प्रदेश अध्यक्ष युवा जनता काँग्रेस, छत्तीसगढ़ । (जे)
close