94 साल का बुजुर्ग कोरोना पाजीटिव.. ..जांजी,जेल कालोनी में सर्वाधिक.. गुरूवार को मिले 9 कोविड संक्रमित

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- जिले में गुरूवार को 9 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। सर्वाधिक मरीज निगम क्षेत्र और मस्तूरी क्षेत्र से हैं। बिल्हा क्षेत्र से भी मरीज सामने आए हैं। बहरहाल बुधवार की संख्या से आधी संख्या में पाए गए कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट से जिला प्रशासन राहत महसूस कर रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 गुरूवार को जिले में कुल 9 मरीज कोरोना पाजीटिव के सामने आए हैं। इनमें से अकेले शहर से कुल 6 कोरोना पाजीटिव मिले है। पाए गए सभी मरीज सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। किसी का कोई ट्रैवलिग रिकार्ड नहीं है।

                               मस्तूरी में कुल 3 मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीज जांजी गांव से हैं। इसमें 94 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल है। जबकि लड़की की उम्र 15 साल है।

              बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल कालोनी में दो महिला मरीज की पुष्टि हुई है। दोनो की उम्र करीब 22 और 30 साल है। जबकि निगम क्षेत्र में तीन अन्य मरीजों की भी जानकारी मिली है। बिल्हा से भी एक मरीज पुरूष मरीज को कोविड़ अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

TAGGED: , ,
close