यहाँ मुख्‍यमंत्री ने पूरे राज्‍य में 31 अगस्‍त तक लॉकडाउन बढ़ा,जानिए इन इन राज्यो ने भी बढ़ाया है LOCKDOWN

Chief Editor
1 Min Read

रांची।झारखंड में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे राज्‍य में 31 अगस्‍त तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। उन्‍होंने अगले तीन दिन में एक लाख नमूनों की कोविड जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिम, सिनेमा हॉल, मूवी थिेयेटर या मल्‍टीप्‍लैक्‍स नहीं खुलेंगे। राज्‍य के बाहर से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन क्‍वारंटीन में रहना होगा।कंटेनमेंट जोन से बाहर आर्थिक गतिविधियों के लिए विभिन्‍न क्षेत्रों और उद्योगों को उपलब्‍ध छूट जारी रहेगी।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा नगालैंड सरकार ने राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। यह फैसला आज कोविड-19 पर उच्चाधिकार समिति की बैठक में लिया गया। झारखंड और नागलंद के बाद अब तमिलनाडु में भी लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह लॉकडाउन रविवार के दिन भी रहेगा। सभी प्रमुख प्रतिबंध जारी रहेंगे, हालांकि इनमें कुछ मामूली छूट दी गयी है।

close