पाए गए कुल 11 पाजीटिव.. ठेठाडबरी, मंगला, कुदुदण्ड में मरीज की पहचान.. फरहदा, बंग्ला कालोनी में भी मरीज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। शनिवार को शहर समेत जिले में कुल 11 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है। ठेठाडबरी, बंग्लाकालोनी और कुदुदण्ड में मरीज मिलने के बाद शहर में जमकर हलचल है। फरहदाखार में कोरोना पाजीटिव के मरीज पाए गये हैं। शनिवार को मस्तूरी और बिल्हा विकासखण्ड में कुल सात मरीज पाए गए हैं। जबकि निगम क्षेत्र मे चार संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

 कहा कहां पाए गए कोरोना पाजीटिव मरीज  

                 निगम क्षेत्र समेत जिले से कुल 11 कोरोना पाजीटिव मरीज शनिवार को पाए गए हैं। सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है। 

                         स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट की माने तो मस्तूरी में गतौरा स्थित वार्ड क्रमांक 6, वार्ड क्रमांक और वार्ड क्रमांक 20 जनकपुरी से एक एक कर कुल तीन मरीज मिले हैं। निगम क्षेत्र बिलासपुर के कुदुदण्ड वार्ड क्रमांक 16 में एक कोरोना पाजीटिव पाया गया है।  इसी तरह 25 बंग्ला कालोनी रेलवे, ठेठाडबरी, मंगला और फरहदा में भी एक एक मरीज पाए गए हैं। 

                                 रिपोर्ट के अनुसार बिल्हा के केशला, एफसीआई गोदाम बेलगहना रोड कोटा और सीपत थाना क्षेत्र के बाशा वार्ड क्रमांक 13 में कोविड-19 का मरीज मिला है।  

प्रशासन की बढ़ गयी परेशानी    

                  तीन अगस्त को रक्षा बंधन है। प्रशासन ने कुछ छूट के साथ लोगों को रक्षाबंधन और मिठाई खरीदने की इजाजत दिया है। लेकिन कोरोना रिपोर्ट से प्रशासन को राहत मिलते नजर नहीं आ रही है। ऊपर से त्यौहार और भीड़ की आशंका से प्रशासन खासा परेशान है।

close