यहां पुलिस बांटेगी 14 लाख मास्क..घर घर जाएंगे स्वयंसेवक.. एसपी ने कहा ..सुरक्षा बंधन के रूप में मनाएंगे पर्व

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

रायगढ़— रक्षाबंधन पर्व पर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने और संक्रमण से बचाने  रायगढ़ पुलिस रक्षा बंधन पर लोगों के बीच 14 लाख से अधिक फेस मास्क बांटेगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभियान का नाम वन सैफटी स्ट्रिंग ऑफ मास्क रखा गया है। पुलिस जवान स्वयंसेवकों के सहयोग से रायगढ़ के हर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में लोगों को मास्क बाटेंगे।

             रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि मार्च से पुलिस वायरल संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने रक्षा बंधन पर विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। लोगों से रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षा बंधन पर्व के रूप में मनाने का निवेदन किया है। शनिवार तक, रायगढ़ में 223 कोरोना पाजीटिव के मामले दर्ज हो चुके हैं।

           पुलिस कप्तान रायगढ़ ने बताया कि नय़े अभियान के तहत, स्थानीय लोगों के समर्थन से सोमवार को प्रत्येक पुलिस थाना क्षेत्र में लगभग 14 मास्क डोर-टू-डोर वितरित करेंगे।

TAGGED: ,
close