साली का अपहरण के बाद दुष्कर्म.. श्वसुर की शिकायत पर दामाद गिरफ्तार..बयान के बाद गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साली को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
 
             सरकन्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि 26 जुलाई को नाबालिग लड़की के पिता ने थाना पहुंचकर बताया कि 25 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी मोहन ताती पिता श्रवण ताती उसकी नाबालिग बेटी को लेकर फरार हो गया है। आरोपी रिश्ते में उसका दामाद भी है। आरोपी मोहन आसनसोल थाना दुर्गापुर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वर्तमान में वह बहतराई अटल आवास के पास रहता है। उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार हो गया है।
 
            शनिप रात्रे ने जानकारी दी कि शिकायत  बाद मामले में आईपीसी की धारा  363 के अपराध दर्ज किया गया। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को भी दी गयी। इसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर धरपकड़ अभियान चलाया गया। आरोपी की धरपकड़ की गयी। साथ ही नाबालिक को आरोपी  के कब्जे से लिया गया। 
 
            पूछताछ के दौरान  नाबालिग ने महिला अधिकारी को लिखित में बताया कि  आरोपी मोहन ताती बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर  दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने भी पूछताछ के दौरान अपने जुर्म को स्वीकार किया है। आरोपी  मोहन ताती के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 376  और 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
 
       शनिप रात्रे ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी में महिला  प्रधान आरक्षक सुनीता  अजगले   आरक्षक मुरली भार्गव और अतुल्य सिंह की विशेष भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close