कुछ ऐसा रहा विधायक का रक्षा बंधन पर्व..बहनों के साथ लिया संकल्प.. महिला पुलिस,ब्रम्हकुमारी बहनों ने सजाई कलाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–– देश प्रदेश की तरह जिले में भी रक्षाबंधन का पर्व कोरोना काल के बीच हर्ष और उल्लास के बीच मनाया गया। लोग पर्व और उत्सव के दौरान शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों के साथ उत्सव का आनन्द लिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           जिले में रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया। शहर विधायक शैलेष पाण्डेय के कार्यालय पहुंचकर बहनों ने विधायक की कलाई पर रक्षा के आश्वासन के साथ सूत्र का बंधन किया। विधायक शैलेश पांडे ने टिकरापारा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में ब्रम्हकुमारियों से राखी बंधवाया। साथ ही बहनों से आशीर्वाद भी लिया। पांडे ने कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रयासों से बिलासपुर का वातावरण सदैव आध्यात्मिक बना रहे। संस्था की सभी बहनों भाइयों के कल्याण और प्रगति के लिए ईश्वर से कामना करता हूं। सभी बहनों का आज उन्हें प्यार मिला..इस प्यार की महक को हमेशा दिलों में बसा कर रखूंगा।

 महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बांधी राखी

           महिला ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्यालय पहुंचकर शैलेश पाण्डेय की कलाई को सजाया। इस दौरान  महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी उमा कुमारी और श्रीमती खालको ने कहा कि विधायक शैलेष पाण्डेय ने हमेशा विभाग को सकारात्मक ऊर्जा दी है। यातायात पर तैनात सभी जवानों से उनका जीवन्त संवाद रहा है। महिलाओं के प्रति उनमें अगाध श्रद्धा भी है। हमें नगर विधायक को राखी बांधकर अपार खुशी हुई है। ऐसे विधायक भाई से हमारे शहर को हमेशा मार्ददर्शन मिलता रहेगा। विधायक पाण्डेय ने भी इस दौरान महिला यातायात कर्मचारियों के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया। 

रक्षा टीम ने बांधी राखी

                 बिलासपुर पुलिस रक्षा टीम की कर्मचारियों ने भी विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक भाई की कलाई को सजाया। टीम की सभी महिला पुलिसकर्मियों ने रक्षासूत्र बांधकर विधायक शैलेष पांडे पर बहन का प्यार लुटाया। सभी ने पांडे के साथ रक्षा का संकल्प लिया। विधायक पांडे ने पुलिस की रक्षा टीम के प्रति भाई बनकर अपनी कोमल भावनाओं को जाहिर किया। साथ ही इस दौरान शैलेष पाण्डेय काफी भावुक भी नजर आए। उन्होने कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि जब भी बहनें याद करेंगी.. मुझे अपने सामने खड़ा पाएंगी।

close