कांग्रेस के रग में बलिदान की परंपरा..अटल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG_20151228_104644बिलासपुर—शहर कांग्रेस कमेटी ने आज स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस धूम-धाम मनाया । इस मौके पर शहर और जिले के दिग्गज कांग्रेसी और कमोबेश सभी विंग के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान 13 कांग्रेसियों को उनकी सेवा और पार्टी में योगदान के लिए शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया। 28 दिसम्बर 1885 कांग्रेस की स्थापना के याद में कांग्रेसियों ने केक भी काटा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           उपस्थित कांग्रेसियों ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने  कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस के झंडे तले लड़ी गई। आजादी और कांग्रेस का इतिहास बराबर चलते हैं। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे नेताओं ने कांग्रेस के झंडे तले अपने विचारों को जन जन तक पहुंचाया। 1947 में आजादी मिलने के बाद वर्तमान तक कांग्रेस अपने नीति, सिद्धांत और विचारों पर अडिग है। भारत की एकता, अखण्डता और धर्म निरपेक्षता कांग्रेस की मूल विचारधारा कांग्रेस के उद्देश्यों में शामिल है। आजादी के पहले आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद तक बलिदान की परंपरा कांग्रेस की धमनियों में बहती है। आजादी के बाद इंदिरा गांधी और राजीव जी का बलिदान देश की एकता और अखण्डता में मील का पत्थर है। विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  कुछ लोग कांग्रेस के इतिहास और विचारधारा को बदलने का प्रयास कर रहे है, उसमें आर.एस.एस. और भारतीय जनता पार्टी के लोग भी शामिल हैं। लेकिन देश की जनता ऐसा हरगिज नहीं करने देगी।

                    स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, पंकज सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली,  हरीश तिवारी, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

                        पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने विस्तारपूर्वक कांग्रेस के इतिहास, वर्तमान समय में कांग्रेसजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला और रेन्द्र बोलर ने आज के परिस्थितियों में कांग्रेसजनों को आरएसएस और भाजपा के अफवाहों से डटकर मुकाबला करने, उनको उनकी ही भाषा में जवाब देने की बात कही।

             इस अवसर पर शहर कांग्रेस ने सैयद जफर अली, माधव चिंतामन ओत्तलवार, डा. देवचरण मधुकर, हरीश तिवारी, आमना खान, रुद्रप्रताप गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता, कांता सिन्हा, श्री विनोद शर्मा, श्री एलएन राव,  इन्नू भाई, नरेन्द्र रामटेके,  तपन चटर्जी, श्के.एस.मूर्ति, यशोदा पाटिल,  संतोष भारती का साल और श्रीफल भेट करते हुए कांग्रेस में उनके योगदान को याद कर सम्मानित किया गया।

                            वरिष्ठ नेताओं का सम्मान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,भुवनेश्वर यादव, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव शहजादी कुरैशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या तिवारी ने किया। शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे ने सम्मनितजनों का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने किया।

close