कांग्रेस नेताओं ने जाहिर किया उत्साह.. भगवान राम की उतारी आरती..राजीव के योगदान को बताया मील का पत्थर

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—-आयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन किया गया। प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण को लेकर शिलान्यास भी किया। पूरे देश ने इस भावुक लम्हे को ना केवल देखा। बल्कि दिल में हमेशा के लिए संजोकर भी रखा। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलाकर बधाई भी दी। बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम और हनुमान की आरती उतारी। साथ ही राजीव गांधी चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री के राममंदिर मामले में महत्वपूर्ण योगदान को ना केवल याद किया। बल्कि राजीव गांधी को स्मरण करते हुए फूल माला से अपनी भावनाओं को जाहिर किया। देश के प्रति उनके योगदान को बार बार दुहराया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पूजन और मंदिर शिलान्यास के बाद पूरे देश ने  एक साथ श्रीराम का जयघोष किया। सभी धर्मों के लोगों ने इसके लिए एक दूसरे को बधाई दी। इसी क्रम में आज नगर विधायक शैलेष पाण्डेय पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर  भगवान राम और भगवान हनुमान की आरती उतारी। मंदिर में सभी मित्रों के साथ मिलकर पूजन किया। शेैलेष पाण्डेय ने कहा कि  बिलासपुर वासियों समेत प्रदेश और देश वासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाय देता हूँ।

 कांग्रेसियों ने जलाया दीप ..                 

-काग्रेंसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता खोलने वाले राजीव गांधी को नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के यादो को स्मरण किया। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, महामंत्री अटल श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, सीताराम जायसवाल, पार्षद सीमा धृतेश, शेखर मुदलियार, आनंद डोरस, पवन साहू, अर्जुन सिह, अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। 
 
बन्द दरवाजा का काटा ताला–रामशरण यादव
 
                  राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि केंद्र सरकार की अच्छी पहल है। आज प्रधानमंत्री ने श्रीराम लला के दरबार निर्माण के लिए शिलान्यास किया  है।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर का बंद द्बार को खुलवाया था। उसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे हैं।
 
भारत रत्न का सपना हुआ साकार–अटल श्रीवास्तव
 
राजीव गाँधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत श्रीराम मंदिर की पूजा अर्चना के साथ की थी।  लेकिन वर्ष 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गयी। श्रीराम मंदिर निर्माण अधूरा रह गया । इसके बाद ही इसे राजनैतिक रंग दे दिया गया। मामला कोर्ट में चला गया। सर्वोच न्यायालय के आदेश पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया है। गवाह सारा देश हुआ है। इस दौराना कांग्रेसियों ने् राजीव गांधी चौक में प्रतिमा के सामने दीप भी जलाए।
 
राजीव गांधी ने जलाया था राम का अलख

अरविन्द शुक्ला ने कहा कि बात 1980 की है जनेऊधारी प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के मन मस्तिष्क में हर धर्मो के साथ अपने हिन्दू धर्म के प्रति अपार आस्था थी। विवाद हल कर राम मंदिर निर्माण उनकी प्राथमिकता थी। प्रयास कर उन्होने राम मंदिर का ताला खुलवाया। .पूजा शुरू करवाई थी।  राममंदिर का शिलान्यास भी किया था। राजीव गांधी ने ही लाखो लोगो में अलख जगाने, रामायण का निर्माण करवाकर दूरदर्शन से राम की महिमा को  जन जन तक पहुचाया।

                  लेकिन मंदिर निर्माण का उनका सपना अधूरा रह गया। उनकी शहादत और असामयिक मृत्यु ने कुछ लोगों राजनीती का अवसर दिया। फीता काटने वाला कोई भी हो। लेकिन  ताला काटकर भगवान राम के लिए मंदिर घोषित करने वाला  भारत रत्न राजीव गांधी ही थे। राजीव गांधी के लिए यह विषय राजनैतिक ना होकर अकाट्य और अपार आस्था का था। आज सच्चे अर्थो में भारत रत्न राजीव गांधी का सपना साकार  हुआ है। आज भारत देश के एक एक नागरिकों और सच्चे कोंग्रेसी के लिए ऐतिहासिक दिन है। 
 
पूर्व विधायक ने किया सामुहिक यज्ञ
                27 खोली स्थित पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी और पूर्व पार्षद चन्द्र अखिलेश वाजपेयी ने परिवार और कालोनी के साथ सामुहिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया। वाजपेयी परिवार समेत सभी श्रीराम जन्मभूमिपूजन और शिलान्यास को लेकर खुशी जाहिर की। चन्द्र प्रकाश और चन्द्र अखिलेश ने बताया कि श्री रामजन्म भूमि करोड़ों भारतीयों की आस्था का केन्द्र है। आज यज्ञ में लोगों ने अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत कर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया है। स्वर्गीय राजीव गांधी का भी देश में अमन चैन और भाई चारा का सपना था।
close