पूर्व निकाय मंत्री ने कहा…5 सदी बाद पूरा हुआ काम..सांसद ने बताया..नए भारत की रखी गयी आधारशिला..देश आनन्द के सागर में लगा रहा गोता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने रामजन्मभूमि की आधारशिला रखे जाने और भूमिपूजन को लेकर खुशी जाहिर की है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अपने घर के सामने दीप जलाकर अपनी खुशियों को जाहिर किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंदिर निर्माण की  आधारशिला रखे जाने को नए भारत निर्माण की आधारशिला रखना बताया।
 
पांच सदी बाद सपना साकार
 
                       अयोध्या में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री रामजन्मभूमि का पूजन किया। इस दौरान कुछ सेकेन्ड के शुभ मुहुर्त के बीच मंदिर निर्माण की आधारशिला भी रखा। साथ ही लोगों को संबोधित भी किया। इधर प्रदेश में भी भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की। बिलासपुर में पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने परिवार के साथ घर की देहरी पर दीप  प्रज्जवलित कर अपनी खुशियों को जाहिर किया।
               
                   भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के साथ नव निर्माण की भी आधारशिला रखा है। आज  पूरा देश दीपावली की तरह पर्व का बड़ी धूमधाम से मना रहा है।
 
                              अमर ने बताया कि मंदिर निर्माण में 5 सदी लग गयी। आज वह शुभ दिन आया जब हम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री ने रखी है। हम सौभाग्य शाली है कि इसके साक्षी बने। जल्द ही विशाल भव्य राम मंदिर भी देखने को मिलेगा।  भगवान श्रीराम सभी की मनोकामना पूर्ण करे। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने अपने निवास स्थान राजेन्द्र नगर में परिवार के साथ ध्वजारोहण के साथ दीप प्रज्वलित किया।
 
नए भारत निर्माण की आधारशिला
 
                 वहीं बिलासपुर सांसद अरूण साव ने भी परिवार के साथ भगवान राम और वीर हनुमान की आरती की। परिवार के साथ घर के सामने दीप प्रज्जवलित किया। अरूण साव ने बिलापुर की जनता को शुभकामनाएं भी दी। 
 
                             सांसद साव ने कहा कि आज पूरा देश उत्साह के सागर में गोते लगा रहा है। प्रधानमंत्री आज आधारशिला रखकर देश को नव निर्माण की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया है। साव ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने आज नए भारत के निर्माण की आधारशिला भी रखा है। 21 वीं सदी भारत का होगा। अब नए भारत निर्माण की शुरूआत हो चुकी है। सभी देश वासियों को बधाई देता हूं।
       
            इस दौरान पूर्व निकाय मंत्री और सांसद ने आतिशबाजी का भी स्वागत किया। साथ ही अपनी भावनाओं को खुलकर सामने रखा।
TAGGED:
close