बिलासपुर—- जिले में कोरोना तूफान जाने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में 32 कोरोना पाजीटिव की पहचान की गयी है। दर्ज मरीजों में महिलाओं की संख्या 11 है। चार नाबालिग मरीज भी पाए गए हैं। बिलासपुर में एक मरीज सात साल का तो बिल्हा में आठ साल का मरीज मिला है। दोनों ही मरीज मेल हैं।
लाकडाउन खत्म होने के ठीक एक दिन पहले बुधवार को जिले में कुल 32 मरीज कोरोना के मिले हैं। सर्वाधिक मरीजों की संख्या बिलासपुर शहर में दर्ज की गयी। बिलासपुर में कुल 13 कोविड-19 मरीजों को पीसीआर रिपोर्ट पाजीटिव आया है।
जबकि बिल्हा और मस्तरी में पाए गए कोरोना पाजीटिव की संख्या 9-9 है। जबकि कोटा क्षेत्र से मात्र एक कोरोना पाजीटिव मिला है। रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक महिला मरीज बिलासपुर शहर से हैं। इनकी संख्या 6 में है। जबकि बिल्हा में तीन और मस्तूरी में मात्र दो महिला मरीज पायी गयी हैं।
इसके अलावा बिलासपुर में सात साल का बच्चा भी कोरोना पाजीटिव है। वहीं एक 8 साल का बच्चा बिल्हा में पाजीटिव मिला है। रिपोर्ट पर विश्वास करें तो सभी मरीज सम्पर्क से संक्रमित हुए हैं। सभी को जिले के अलग अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।