स्कूटी समेत शराब बरामद…अपराध दर्ज..नाकेबन्दी के बाद पकड़ाए आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– मस्तूरी पुलिस ने क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों से 50 पाव शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने शराब परिवहन में उपयोग किए गए स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। 
 
                    मस्तूरी थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि दो व्यक्ति अवैध रूप से स्कूटी से शराब परिवहन कर रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान को दी गयी। मामले को डीएसपी निमिषा पांडे को भी अवगत कराया गया। आवश्यक दिशा निर्देश के बाद टीम बनाकर मस्तूरी मुख्य सड़क की नाकेबंदी की गयी।
 
                इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो व्यक्तियों को आते हुए देखा गया। पुलिस की घेराबंदी से बचने दोनों स्कूटी खड़ी कर भागने लगे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने दोनों धर दबोचा।
 
             पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम संजय बोले पिता कल्लू बोले और मनोज अग्रवाल पिता दिनेश अग्रवाल बताया। दोनों ने जानकारी दी कि वह दयालबंद के रहने वाले हैं। वे लोग शराब लेकर जा रहे हैं,। उनके पास शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज भी नहीं है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 20 पाव देशी मसाला शराब और 30 पाव देसी प्लेन शराब बरामद किया गया। शराब समेत परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया गया।
 
       थानेदार ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34 (2) 59 (क) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा जाएगा। फैजुल शाह ने बताया कि जब्त 50 पाव शराब कीमत करीब 4200 रूपए से अधिक है।
TAGGED:
Share This Article
close