रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे गिरफ्तार..लाकडाउन में चावल घोटाला का आरोप..जांच में पुष्टि

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घनश्याम रात्रे ने लाकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल चावल वितरण मामले में जांच के दौरान दोषी पाया गया है। घनश्याम रात्रे को तालापारा से सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

.

                  बताते चलें कि लाकडाउन प्रथम के दौरान शासन के निर्देश पर गरीबों के बीच चावल वितरण का आदेेश दिया गया था। रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने पार्षद निधि  से चावल खरीदा। इसी दौरान सूचना पर जिला कांग्रेस इकाई अध्यक्ष विजय केशरवानी ने साथियों और पार्षदों के साथ घनश्याम रात्रे के कार्यालय और वाशरूम से 72 बोरी पीडीएस चावल जब्त किया। बोरी में पीडीएस चावल पाया गया। बोरी पर आनन्द राइस मिल और लाट नम्बर 3223 दर्ज पाया गया। इसके बाद खाद विभाग ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट एसडीएम कोटा को दिया।

              भाजपा नेताओ के लगातार दबाव के बीच कांग्रेिसयों ने मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की। कांग्रेस  नेताओं के साथ रतनपुर नगर पालिका के भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर से मामले में अलग से जांच की मांग की। इसके बाद आईजी से भी मिलकर मामले को गंभीरता से लेने का निवेदन किया। इसके पहले कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के आधार पर घनश्याम रात्रे के खिलाफ रतनपुर थाना में अत्यावश्यक सेवा वस्तुओं में शामिल पीडीएस चावल की कालाबाजारी करने समेत 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। 

                  अपराध दर्ज होने के बाद भाजपा नेता अमर अग्रवाल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और हर्षिता पाण्डेय समेत विधायक रजनीश सिंह ने आईजी से मुलाकात कर घनश्याम के खिलाफ रतनपुर में दर्ज अपराध को लेकर नाराजगी जाहिर की। भाजपा नेताओं ने आईजी से समूचे मामले में कांग्रेस की साजिश बताया। साथ ही पुलिस जांच की मांग भी की।

              सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में पाया गया कि नगर पालिका अध्यक्ष ने फर्जी बिल बनाकर पीडीएस चावल वितरण में घोटाले से बचने का प्रयास किया है। चावल आनन्द राइस मिल कोटा से उठाया गया है। बोरी पर राइस मिल का लाट नम्बर 3223 सही पाया गया है। दान का चावल होने का तर्क भी गलत है। चावल पीडीएस का होना भी साबित पाया गया है। जांच पूरी होने और रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने घनश्याम रात्रे को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

जांच में शिकायत को सही पाया गया

                    पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस के आलाधिकारियों ने घनश्याम रात्रे के खिलाफ लगाए गए आरोपो की जांच की है। घनश्याम रात्रे ने अत्यावश्यक सेवाओं में शामिल चावल की कालाबाजारी की है। साथ ही रात्रे के खिलाफ दर्ज 420 का भी अपराध सही है। आज पुलिस ने घनश्याम रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

TAGGED:
close