जनता कांग्रेस संभागीय युवा बिग्रेड पहुंची रायपुर..पिता पुत्र को बधाई.. त्रिपाठी ने कहा..जोगी हमेशा हमारे बीच

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—- पुत्र रत्न की प्राप्ती के बाद जोगी परिवार में खुशियां आयी है। आज ही जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपना जन्मदिन भी सादगी के साथ मनाया। यद्यपि उन्होने जन्मदिन मनाने से पहले ही इंकार किया था। बावजूद इसके उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।पिता को खोने के बाद पिता बनने पर जनता कांग्रेस नेताओं ने रायपुर स्थित अमित जोगी के निवास पहुंचकर बधाई दी है। परिवार में नई किलकारी के साथ जोगी परिवार की रौनक भी लौट आयी है। बताते चलें कि आज ही अमित जोगी का जन्मदिन भी है। प्रदेश भर के समर्थकों ने अमित जोगी को जन्मदिन के साथ पिता बनने की शुभकामनाएं दी है। जनता कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कोरोना काल के मद्देनजर अमित जोगी ने पहले ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि किसी को घर से निकलने की जरूरत नहीं है। जोगी ने यह भी एलान किया था कि जन्म दिन नहीं मनाएंगे। बावजूद इसके कुछ नजदीकी लोगो राय़पुर पहुंचकर जोगी को जन्मदिन के साथ ही पुत्र प्राप्ति के लिए बधाई दी। समर्थकों ने गुलाब और बुके देकर खुशी जाहिर की। लेकिन केक नहीं काटा गया। 
 
          पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को जन्म दिवस और प्रथम पुत्र रत्न प्राप्ति की बधाई देने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी अपनी टीम के साथ रायपुर पहुँचे। प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के असमय मौत से बहुत दुख पहुंचा है। लेकिन घर में जोगी परिवार के बीच किलकारी गूंजने के बाद गम के बादल छटे हैं। पूरा विश्वुास है कि अजीत जोगी अपने हंसते खेलते परिवार को देखकर खुश होंगे। बावजूद इसके हम लोगों को अजीत जोगी की कमी आज बहुत महसूस किया है। बावजूद इसके अजीत आज भी हमारे बीच आदर्श बनकर जिंदा है।
close