जोगी का एम्बुलेन्स होगा दान..कोटा विधायक रेणु जोगी का फैसला..GPM की जनता को दोनो व्हील चेयर समर्पित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कोटा विधायक रेणु जोगी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत प्रमोद जोगी का एम्बुलेन्स और दोनों व्हीलचेयर को गौरेला मरवाही पेन्ड्रा की जनता समर्पित का फैसला किया है। एम्बुलेन्स और दोनों व्हील चेयर मरवाही में 15 सदस्यी ट्रस्ट को दिया जाएगा। रेणु जोगी ने पोते के जन्म और अमित जोगी के जन्मदिवस पर इस बात का एलान किया है।
 
                   जनता कांग्रेस कार्यालय से जारी एक पत्र में कोटा विधायक रेणु जोगी ने अजीत के जोगी के एम्बुलेन्स और दोनों व्हीलचेयर मरवाही के एक ट्रस्ट को दान दिए जाने का एलान किया है। एक दिन पहले अमित जोगी के जन्म दिन और पोते के जन्म की खुशी में रेणु जोगी ने बताया कि स्वर्गीय अजीत जोगी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने उनकी ऐबुलेंस और दोनों व्हील चेयर नव गठित जिले गौरेला-पेन्ड्रा और मरवाही की जनता को समर्पित करेंगे। इसका संचालन 15 सदस्यीय ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा। 
 
                                            जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले अमित जोगी के जन्मदिन और उनके पुत्र के जन्म की बधाई देने कार्यकर्ता घर पहुंचे। इस मौके पर अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी के प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद गृह प्रवेश हुआ। नवजात शिशु का स्वागत युवा जनता कांग्रेसियों ने गाजे बाजे के साथ किया। इस दौरान सभी ने लाल गुलाब की पुष्प वर्षा की। 
 
           इस मौके पर रेणु जोगी ने बताया कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की ईच्छानुसार  गृह जिले जीपीएम जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को ध्यान रखते हुए एंबुलेंस  और  दो व्हील चेयर प्रेम स्वरूप मरवाही की जनता को समर्पित किया है। इसके लिए मरवाही में 15 सदस्यीय एक ट्रस्ट का गठन किया गया हैं।
 
                 कोटा विधायक ने बताया कि ट्रस्ट में प्रमुख रूप से बून्द कुवंर मास्को, देवकी ओट्टी, पुश्पेष्वरी सिंह, भगवती र्पोते, पुष्पा टाडिया, राम शंकरराय, सुनील गुप्ता, प्रताप भानु, गणेश पाण्डेय, कैप्टन राम भजन, विजय चौबे, गंगा केसरी, विरेन्द्र बघेल, अजुर्न सिंह, अर्जुन मार्को, दयाराम पाव सदस्य होंगे।
Share This Article
close