इंतजार करें..आगे आगे होता है क्या.. बोले कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल..भूपेश सरकार की नीतियों की हो रही जीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पुनिया के हाथों भाजपा नेत्री नगर पंचायत गौरेला अध्यक्ष समेत तीन पार्षदों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। इस दौरान राजीव भवन कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जीपीएम प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, निकाय मंत्री शिव डहरिया, सत्यनारायण शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  भाजपा नेताओं के कांग्रेस प्रवेश पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि यह भूपेश सरकार की सर्व विकास की नीतियों की जीत है। नगर पंचायत गौरेला श्रीमती गंगोत्री समेत चार लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश कर भूपेश सरकार की सुनीति पर मुहर लगाया है। इससे जाहिर होता है कि मात्र 20 महीनों में कांग्रेस ने विकास की दिशा में बहुत काम किया है। मरवाही क्षेत्र से ही कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक पहलवान सिंह ने घर वापसी की। अब श्रीमती गंग्रोंत्री के अलावा तीन भाजपा पार्षद भी सरकार विकासपरक नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया है।

            अटल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी  तोड़फोड़ में कभी विश्वास नहीं करती हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति करती है। सब जन हिताय सब जन सुखाय ही पार्टी का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के चलते कोरोना काल में प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। जनहितकारी नीतियों के क्रियान्यवयन से  विकास को नई दिशा दी है। लोग तेजी से कांग्रेस में आस्था जाहिर कर रहे है। पार्टी प्रवेश के लिए लगातार दस्तक दे रहे हैं। 

                        प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि सच कहें तो अभी बहुत चेहरे..जिनमें कुछ बहुत बड़े नाम भी है। सभी लोग भाजपा समेत अन्य पार्टियों की तानाशाही से परेशान होकर विकास को समर्थन देना चाहते हैं। कांग्रेस में बिना शर्त शामिल होकर पार्टी को ना केवल मजबूत करने के बात कह रहे हैं..बल्कि जनता की सेवा करना चाहते हैं।  इंतजार करिए..और देखते रहिए..आगे आगे होता है क्या..?

TAGGED:
close