तखतपुर मस्तूरी में 3-3 और बिलासपुर में मिले 11 मरीज..स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट…कोटा में पाया गया 1 पाजीटिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर जिले में शनिवार को कोरोना पाजीटिव के कुल 18 मरीज मिले हैं। अकेले बिलासपुर में दर्ज मरीजों की संख्या 11 है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार में सभी पांच सदस्य में कोविड-19 के लक्षण पाए गए है। सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                शनिवार को देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने पाए गए मरीजों के बारे में जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाक अनुसार पाए गए 18 में से तीन महिला मरीज भी शामिल है। तीनों महिला मरीज शहर की रहने वाली है। जानकारी हो कि पाए गए सभी मरीजों का असिम्प्टोमेटिक टेस्ट हुआ है।

               रेण्डम टेस्ट में पाए गए मरीजों में 11 बिलासपुर शहर क्षेत्र से हैं। जबकि मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र में 3-3 मरीज पाए गए हैं। वहीं कोटा में कोरोना पाजीटिव का एक मरीज पाया गया है।

close