केंद्रीय मंत्री संक्रमित,मामले साढ़े 21 लाख के पार

Chief Editor
3 Min Read

मुम्बई।बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए। उन्हें सांस लेने में तकलीफ बताई जा रही है। दत्त का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दिनोंदिन बिगड़ती स्थिति के बीच शनिवार को देर रात तक 63,994 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 21.50 लाख से अधिक हो गयी तथा 868 और लोगों की मौत होने से मृतकाें की तादाद 43,446 तक पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है मरीजों के स्वस्थ होने की दर 69 फीसदी के करीब पहुंच गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तक 63 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 21,50,858 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर में निरंतर हो रही वृद्धि के बावजूद संक्रमण के नये मामले बढ़ने से देश में इस दौरान सक्रिय मामलों में 10,869 की बढ़ोतरी हुई जिससे इनकी संख्या 6,29,957 हो गयी है। राहत की बात यह है कि इस दौरान 49,325 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों की संख्या भी 14,76,994 पर पहुंच गयी।

इस प्रकार स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर आज 68.66 फीसदी हो गयी जो शुक्रवार तक 68.32 प्रतिशत थी जबकि मृत्यु दर 2.01 फीसदी रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के 61,537 मामले आने से इनकी संख्या 20,88,612 हो गयी थी। शुक्रवार को 62,538 मामले सामने आये थे।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सर्वाधिक 12,822 नये मामले सामने आये, जबकि दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में इसके बाद 10,080 मामले, कर्नाटक में 7,178 मामले, तमिलनाडु में 5883 नये मामले, उत्तर प्रदेश में 4,660 मामले , बिहार में 3,992, पश्चिम बंगाल में 2,949 मामले, तेलंगाना में 2256 मामले तथा असम में 2,218 नये मामले सामने आये।

महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 1159 की बढ़ोतरी होने से सक्रिय मामले 1,47,048 हो गये तथा 275 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 17,367 हो गया। इस दौरान 11,081 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,262 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 832 बढ़ने से सक्रिय मामले 85,486 हो गये हैं। राज्य में अब तक 1,939 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9,151 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,29,615 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

close