स्टेट GST कार्यालय कर्मचारी की पत्नी कोरोना पाजीटिव..ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा..कर्मचारी ने नहीं दी जानकारी.. कर्मचारियों को PCR टेस्ट का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बस स्टैण्ड स्थित जीएसटी कार्यालय कर्मचारी की पत्नी कोरोना पाजीटिव पायी गयी है। खबर मिलने के बाद जीएसटी कार्यालय में हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की पत्नी का टेस्ट एक सप्ताह पहले हुआ था। पीसीआर टेस्ट पाजीटिव पाए जाने के बाद जीएसटी कार्यालय कर्मचारी की पत्नी को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं जानकारी नहीं दिए जाने को लेकर जीएसटी कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। अब ज्वाइंट कमिश्नर आरएन साय ने सहायक आयुक्त को सभी कर्मचारियों का टेस्ट किए जाने का आदेश दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             एक दिन पहले कोटा के कोरोना पाजीटिव महिला को  बिलासपुर स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति जीएसटी कार्यालय में कर्मचारी है। टेस्ट पाजीटिव पाए जाने के बाद भी वह कार्यालय में अपनी उपस्थिति बराबर दर्ज कराया। लेकिन किसी को पत्नी के कोरोना टेस्ट या पाजीटिव पाए जाने की जानकारी नहीं दी। 

                     सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती किया। मामले की जानकारी जीएसटी कार्यालय तक पहुंची। पूछताछ के बाद कर्मचारी ने बताया कि उसे कोरोना नहीं हुआ है। इसलिए इसकी जानकारी बताना उचित नहीं समझा। इसके बाद जीएसटी कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।

दिया टेस्ट कराने आदेश..ज्वाइंट कमिश्नर साय

              ज्वाइंट कमिश्नर आरएन साय ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें आज मिली है। एक दिन पहले बैठक में विभागीय काम से रायपुर गया था। जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त को कर्मचारी समेत अन्य लोगों का टेस्ट कराने का आदेश दिया है। कार्यालय बन्द रखने के सवाल पर साय ने बताया कि बुधवार को जन्माष्टमी की छुट्टी है। इन दो दिनों में वस्तुस्थिति का पता चल जाएगा। 

कर्मचारियों में आक्रोश

                   बहरहाल कर्मचारी की पत्नी को कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद अन्य कर्मचारियों  में दहशत है। इसके अलावा कर्मचारी के प्रति लोगों में गुस्सा भी है। कुछ लोगों ने बताया कि यदि टेस्ट हुआ था तो कर्मचारी को जानकारी देनी चाहिए थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके चलते हम लोगों पर भी खतरा मंडराने लगा है। जबकी छिपाने की कोई जरूरत नहीं थी।

TAGGED:
close