CM पर कीचड़ उछालना पड़ा भारी.. FIR दर्ज..कांग्रेस नेता संदीप ने बताया .सामाजिक सौहार्द्ध बिगाड़ने की साजिश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—  धर्म जाति पांति के अलावा मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनाप शनाप पोस्ट डालने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शत्रु शकार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने कुछ दिनों पहले पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत की थी। संदीप दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि शत्रु शकार नाम का व्यक्ति फेसबुक वाट्सअप में धर्म जाति के बीच जहर घोलने वाला पोस्ट डाल रहा है। जिससे सामाजिक सौहार्द्ध को चोट पहुंच रही है। तात्कालीन समय पुलिस कप्तान ने जांच  का आश्वासन दिया था।
 
                                     जानकारी देते चलें कि तीन पहले प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल से मिलकर शत्रु शकार के खिलाफ शिकायत की थी। कांग्रेस नेता संदीप दुबे ने पुलिस कप्तान को बताया था कि रायपुर निवासी शत्रु शकार नाम का एक व्यक्ति अपने फेसबुक में धर्म, जाति में घृणा फैलाने वाला पोस्ट डाल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के खिलाफ कोरोना भ्रस्टाचार का आरोप लगाने वाले पोस्ट  को भी लगातार शेयर कर रहा है।  शत्रु शकार नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट में कांग्रेस,स्वन्त्रता सेनानी और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एक साजिश के तहत झूटी और घृणा फ़ैला रहा है। साथ ही अपने पोस्ट के माध्यम से जाति- धर्म के नाम से नफ़रत भी फ़ैला रहा है। इस प्रकार के पोस्ट से शत्रु शकार राज्य में समरसता का माहौल ना केवल बिगाड़ रहा है। बल्कि दंगा फसाद की स्थिति भी पैदा कर रहा है।
 
                संदीप दुबे ने बताया कि आज मामले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिविल लाइन थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार,सब इंस्पेक्टर योगेश ने जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया है। अब जल्द ही आरोपी की गिऱफ्तारी होगी। कांग्रेस नेता ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी के कठिन दौर से गुजर रहा है। हालात को सामान्य बनाने राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नियमो का पालन करते हुए सरकार राज्य की जनता की स्वास्थ रक्षा में 24 घंटे सरकार मुस्तैद है । ऐसे समय में शत्रु शकार के धार्मिक उन्माद वाले पोस्ट से हालात बिगड़ सकते हैं। साथ कोरोना महामारी सम्बन्ध में भी पोस्ट के माध्यम से सरकार पर लगातार बलात आरोप लगाए जा रहे हैं।
 
                         कोरोना के बारे में अनाप शनाप बातो को फेसबुक में लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है।शत्रु शकार ने अपने पोस्ट में लिखा है कि एक कोरोना पॉजिटिव बताने से केंद्र सरकार से 1 लाख 60 हजार मिलते है। अगर छत्तीसगढ़ में 40000 कोरोना पॉजिटिव है तो सोचो सरकार को कितने का फ़ायदा हो रहा है। लेकिन गरीब आदमी कोरोना के नाम से ही डर कर मर रहा है और सरकार केंद्र से इतनी रकम लेकर बैठा है। अगर यहाँ कोरोना पॉजिटिव है तो आरंग बंद करो साथ ही दारू के टेके भी बंद करो। 
 
        संदीप ने बताया कि इस प्रकार के पोस्ट से द्वेष फैलाकर सोची समझी साजिश के तहत राज्य सरकार और भूपेश बघेल को बदनाम किया जा रहा है। संदीप ने जानकारी दी कि शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शत्रु शकार के खिलाफ  धारा 153,153-A,153-B,269,504 एवं 505(2) आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है।
TAGGED:
close