पूर्व एल्डरमैन का निगम सरकार पर हमला..कहा..जनता हो रही बेघर.. साजिश के तहत हड़पा जा रहा सामुदायिक भवन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–नगर निगम चुनाव के बाद पहली बार सामान्य सभा की बैठक होगी। सामान्य सभा कमें कुल  665 करोड़ रुपए का बजट भी पेश किया जाएगा।लेकिन अभी तक निगम के कामकाज को लेकर जनता में भयंकर आक्रोश है। और यह आक्रोश सामान्य सभा के बाद विस्फोटक स्थिति में पहुंचने वाली है। यह बात निगम के पूर्व एल्डरमैन और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने कही।
 
                    भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की निगम सरकार सामान्य सभा में बुरी तरह फंसने वाली है। यद्यपि सदन में कांग्रेस का बहुमत है। लेकिन दावा करता हूं कि बैठक के बाद जनता का आक्रोश निगम पर फूटने वाला है। मनीष ने सत्ताधारी नेताओं से जवाब मांगा है कि बताएं पिछले 18 महीनों में नया क्या कुछ किया गया।
 
             मनीष ने बताया कि बिलासपुर शहर में विकास या जन सुविधा के नाम पर छलावा किया जा रहा है। पुरानी योजना को छोड़कर किसी भी एक नई योजना या कार्य बिलासपुर शहर में चालू नहीं हुआ है। निगम के कांग्रेस नेताओं से अभी तक बजट और राशि के नाम पर सिर्फ बड़ी बड़ी घोषणा ही पढ़ने और सुनने  को मिल रहे हैं। राज्य शासन से बिलासपुर नगर निगम को विकास कार्यों के लिए  राशि आवंटन की बात कही जा रही है। लेकिन 18 महीने बीत जाने के बाद भी शायद योजना के लिए राशि का अभी तक कोई अता पता नही है।
 
            शहर में पूर्व में घोषित स्मार्ट सिटी योजना के अलावा वर्तमान समय में कोई नया कार्य नहीं चल रहा है। शहर की स्ट्रीट लाइट सफाई, पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को निगम सरकार व्यस्थित करने में नाकाम साबित हुई है। पहले से संचालित अमृत मिशन योजना का हाल बेहाल है। बिना किसी मापदंड के क्रियान्वयन एजेंसी  की मनमर्जी से योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।
 
         मनीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बिलासपुर नगर पालिक निगम में किया कुछ नही जा रहा है। किसी जनप्रतिनिधि की सुनवाई भी नहीं है। ना ही किसी सही कार्य को क्रियान्वित करने वाले अधिकारी कर्मचारी की पूछ परख ही हो रही है। भ्रष्टाचार का जमकर बोलबाला है। टैक्स लेने के बाद भी सुविधा की जगह आम जनता को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।  गरीब जनता राशन कार्ड के लिए चक्कर काट रहे हैं। शासन की किसी भी योजना का जनता को समुचित लाभ भी नहीं मिल रहा है। योजनाओं मे जमकर भेदभाव किया जा रहा है। 
 
          योजनाओं के नाम पर लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है। सामुदायिक भवनों पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। जनता के हितों को अनदेखा किया जा रहा है। जनता ऐसी निगम सरकार को जनता कभी भी माफ नहीं करेगी।
close