कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन

Chief Editor
3 Min Read

नई दिल्‍ली-कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को निधन हो गया. कांग्रेस नेता गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अपने आवास पर ही थे उन्हें अचानक से हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई. राजीव त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे. राजीव त्यागी की पहचान कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ताओं में की जाती थी. उन्हें टीवी डिबेट में अक्सर देखा जाता था जहां वो अपनी पार्टी का रुख पुरजोर तरीके से रखते थे. राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से शोक व्यक्त किया है. कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ.  एक कट्टर कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त थे.’ वहीं कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव त्यागी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया.  कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य खो दिया है. ये उनके जाने की उम्र नहीं थी. CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी राजीव त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, ‘’विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं रहे. आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में डिबेट भी किया. जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें. हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना.’

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राजीव त्यागी का जन्म 20 जून 1970 को हुआ था. आज शाम तक वो बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने शाम के 3 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट कर कहा था कि आज शाम 5 बजे एक चैनल के डिबेट में शामिल रहूंगा. इस डिबेट में त्यागी शामिल भी हुए. इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा.  उन्हें तुरंत गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

close