आयुक्त की माँ-पत्नी,डॉक्टर समेत 13 पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर।बुधवार को बिलासपुर जिले में फिर 13 नए कोरोनावायरस है। इसमें नगर निगम आयुक्त की मां- पत्नी और अपोलो की एक महिला डॉक्टर भी शामिल है.जबकि 1 दिन पहले नगर निगम आयुक्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. बुधवार को मिले 13 मरीजों में 12 पॉजिटिव तो शहर के बीच से ही मिले हैं ₹.जबकि एक मरीज तखतपुर में मिला है. जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे की कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहने वाले निगम कर्मी और परिजनों की जांच की गई थी। लक्षण दिखने पर उनकी 55 वर्षीय मां और 30 वर्षीय पत्नी ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। बुधवार को टूनॉट जांच कराई गई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे की 1 दिन पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। नगर निगम आयुक्त के कोरोनावायरस के एक दर्जन अधिकारी कर्मचारियों ने टेस्ट कराया है। स्मार्ट सिटी ऑफिस भी बंद कर दिया गया है। विकास भवन भी अघोषित रूप से बंद है गेट में जांच पड़ताल के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

Share This Article
close