सामान्य सभा का लाइव प्रसारण ..सिवरेज का मुद्दा उठाते ही घिरे भाजपा पार्षद..बिजली पानी सड़क से गूंजा सदन..मेयर ने कहा..बनाएंगे संयुक्त मानिटरिंग टीम

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर–चुनाव के करीब सात महीने बाद नगर निगम सामान्य सभा की बैठक आज स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में हुई। इस दौरा्न नेताओं को विशेष निर्देश दिया गया कि सभी लोग कोरोना से बचने शासस के दिशा निर्देशों का पालन करें। सामान्य सभा का पहला एक घंटा प्रश्नकाल का रहा। इसके बाद हंगामेदार सभा में कुल 104 प्रस्ताव को बहुमत के साथ पास किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     चुनाव के बाद निगम की पहली सामान्य सभा की बैठक का आयोजन स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम सभागार में किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त की अनुपस्थिति बतौर प्रतिनिधि उपायुक्त राजेश जायसवाल शामिल हुए। जिला प्रशासन की तरफ से बतौर कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर दिव्या अग्रवाल शामिल मौजूद थीं। सदन की कार्रवाई का लाइव प्रसारण भी किया गया।

                                            पहले एक घंटे के प्रश्नकाल में पक्ष विपक्ष ने मिलकर कुल 10 सवाल किए। ज्यादातर सवाल बिजली पानी,पेयजल साफ सफाई पर दागे गए। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने ही सवाल किए। सवाल करने वालों में विजय केशरवानी, राजेश शुक्ला, दुर्गा सोनी, संगीता तिवारी, अहित्या राकेश वर्मा, सुरेश टण्डन, कमला पुरूषोत्तम, भरत कश्यप,विजय ताम्रकार, अशोक विधानी,रामा बघेल, का नाम प्रमुख है।

विशेष सवाल के लिए विशेष समय

                      सामान्य सभा के दौरान सभापति ने विशेष प्रक्रिया के तहत सत्ता पक्ष और विपक्ष को अतिरिक्त सवाल पूछने की विशेष अनुमति दी। मेयर ने सभी सवालों को जवाब दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रविन्द्र सिंह ने उपायुक्त से सवाल किया कि शहर की नाली व्यवस्था को कब तक दुरूस्त कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ऐसे सवालों का समय सीमा बताना मुश्किल है। प्राकल्लन तैयार कर अनुमति के बाद वस्तुस्थिति के बारे में ही कुछ बताया जा सकता है। वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद लक्ष्मीन ने भी पानी निकासी और पेयजल को लेकर सवाल किया। इसके अलावा उदय मजुमदार ने भी सवाल किया। 

 104 प्रस्ताव पास किए गए

              सदन में सभी सवालों का डवाब क्रमशः मेयर रामशरण यादव, सभापति राजेश शुक्ला,सभापति विजय केशरवानी ने सवालों का जवाब दिया। प्रश्नकाल के बाद कुल 104 प्रस्ताव पेश किये गए। इस दौरान प्रस्ताव क्रमांक 100 और प्रस्ताव क्रमांक 101 को छोड़कर सभी प्रस्ताव को शांति के साथ पास कर दिया गया। लेकिन प्रस्तावा क्रमांक 100 और 101 पर जमकर बहस हुई।

 बद्री यादव ने उठाया विशेष मुद्दा              

            पार्षद बद्री यादव ने अतिरिक्त समय में विकलांग,विधवा, पतित्यक्ता के अलावा राशन वितरण को लेकर विशेष सवाल किया। साथ ही बताया कि साल 2014 तक विकलांग, पतित्यक्ता या विधवा पेशन को लेकर अमीरी गरीबी को लेकर बन्धन नहीं था। लेकिन अब यह बन्धन सबके सामने है। इन लोगों को सीमा में किसने बांधा। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। सदन में प्रस्ताव लाया जाए कि विधवा, द्विव्यांग पति त्यक्ता के लिए इस प्रकार का बंधन ठीक नहीं। यह प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है। बद्री यादव ने बताया कि गरीबों को राशन कार्ड पर 10 किलो राशन दिया जाता है। इतना ही राशन अन्य लोगों को भी दिया जाता है। समझने वाली बात है कि इससे गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। 

                   इस दौरान बद्री यादव की बातों का सभी लोगों ने समर्थन किया। मेयर ने कहा कि मामले में गंभीरता से विचार किया जाएगा। सबकी अनुमति से प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। 

 मानिटरिंग के लिए सभापति का परामर्श           

               सदन में पार्षदों की तरफ से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। साथ ही पानी निकासी को लेकर नालियों के निर्माण पर भी चर्चा हुई। सभी सवालों का मेयर ने जवाब दिया। सवाल जवाब के दौरान सभापति शेख नजरूद्दीन ने सलाह दिया कि पक्ष विपक्ष के पार्षदों और अधिकारियों को मिलाकर एक मानिटरिंग टीम का गठन किया जाए। टीम समय समय पर विकास कार्यों की गतिविधियों की मुआयना करेगी। रिपोर्ट पेश होने के बाद कार्यों की समीक्ष का प्रावधान रखा जाए।

              परामर्श को स्वीकार करते हुए मेयर रामशरण यादव ने कहा कि सभापति के बातों पर अमल किया जाएगा।

 सिवरेज और अमृत मिशन योजना की गूंज

         एजेन्डा पेश करने के दौरान दुर्गा सोनी ने कहा कि निगम ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया गया। सारे काम चाहे वह प्लेनोटोरियम का हो या फिर सिवरेज, प्रगति मैदान या फिर अमृत मिशन का ही क्यों ना हो। पुरानी सरकार के समय के ही हैं। इसके अलाव भाजपा के एक पार्षद ने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत पाइप बिछाते समय गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है । जवाब में विजय केशरवानी ने कहा कि अमृत मिशन का काम ठीक ठाक चल रहा है। लेकिन सिवरेज योजना को लेकर बताने की जरूरत नहीं है कि किस तरह का काम हुआ है। बहस के दौरान राजेश सिंह ने स्वीकार किया कि सिवरेज योजना में गड़बड़ी हुई है। इस बात को हम स्वीकार करते हैं। लेकिन हम नहीं चाहते कि अमृत मिशन योजना में किसी प्रकार की गडबडी हो। अन्यथा जनता सबक सिखाने को तैयार बैठी है।

सभापति ने चुटकी लेने का अवसर नहीं छोड़ा

              सदन में बहस के दौरान सभापति शेख नजरूद्दीन ने भाजपा पार्षदों की चुटकी लेना का मौका नहीं छोड़ा। बीच बीच में शेख नजरूद्दीन तीर छोड़ते हुए नेता प्रतिपक्ष को अहसास दिलाते रहे कि  समय की बात है कि जहां आप बैठे हैं वहां कभी हम और जहां हम है वहां कभी आप हुआ करते थे।

नेता प्रतिपक्ष को मान्यता

             सदन शुरू होने के पूर्व सभापति शेख नजरूद्दीन ने सभी को सदन को गरिमा से चलाने के लिए सहयोग मांगा। इस सभापति की अनुमति के बाद भाजपा पार्षदों ने एकमत होकर अशोक विधानी को अपना नेता बताया। साथ ही भाजपा पार्षदों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी हमने मिलकर अशोक विधानी को दिया है।

TAGGED:
close