सामुहिक बलात्कार किया, बनाया था वीडियो..24 घंटे में पकड़ाए आरोपी..3 रतनपुर से,1 बिलासपुर से गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- नाबालिक ल़ड़की से सामुहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले चारो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार घटना 13 अगस्त 2020 दोपहर एक बजे की है। घटना के पहले नाबालिग खेल रही थी। लेकिन आरोपियों ने नाबालिग का मुंह दबाकर पहले अपहरण किया। इसके नाबालिग को शराब पिलाकर नवापारा में स्थित एक प्लाट में चारो ने बारी बारी से दुष्कर्म किया।
 
                        पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को शिकायत कर्ता रतनपुर थाना पहुंचा। उसने लिखित में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार हुआ है। आवेदन कर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की 13 अगस्त को करीब 1 बजे बच्चों के साथ खेलने पुराना किला गार्डन में खेलने गयी। इसी दौरान केशव शुक्ला और उसके साथी विशाल विश्वकर्मा ने बच्ची का मुंह को कपड़ा से दबाकर मोटर सायकल में बैठाया। बच्ची को लेकर आरोपी नयापारा स्थित प्लाट ले गए। मौके पर शराब पिलाया। इसके बाद केशव शुक्ला और विशाल विश्वकर्मा ने नाबालिग के साथ बारी बारी से बलात्कार किया।
         
            शिकायत के बाद मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया गया। अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। एडिश्वनल एसपी संजय ध्रुव और एसडीओपी रश्मित चावला के मार्ददर्शन में थानेदार प्रशिक्षु डीएसपी ललिता मेहर की अगुवाई में आरोपियों की तलाशी शुरू हुई।
                 
                  पुलिस के अनुसार इस बीच जानकारी मिली कि दुष्कर्मी केशव शुक्ला और विशाल विश्वकर्मा ने सामुहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। वीडियो बनाने का काम अनिकेत सिंह और आदित्य श्रीवास ने किया है। इसमें से एक आरोपी को बिलासपुर में पकड़ा गया। बाकी तीन आरोपियों को घेराबन्दी कर रतनपुर में ही गिरफ्तार किया गया है।
 
           बहरहाल सभी आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियों की धरपकड़ में प्रमुख रूप से डीएसपी ललिता मेहर के अलावा उप निरीक्षक दया जैसवानी, सहायक उप निरीक्षक हेमन्त पाटले, आरक्षक राहुल जगत, चन्दन मानिकपुरी छत्रपति दीक्षत महिला आरक्षक रूपांजली सोंचे की अहम् भूमिका रही।
 
 
 
 
हमारे देश का राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर बिलासपुर जिले में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री उमेश पटेल जी ने आज पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और माननीय मुख्य मंत्री जी का शुभकामना संदेश समस्त जिले वासियों को दिया और कोरोना संक्रमण से संघर्ष करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर में महापौर जी ज़िला पंचायत के अध्यक्ष जी हमारे पार्टी के सम्मानीय वरिष्ठ नेता पदाधिकारी गण शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी संभाग के सम्मानीय आयुक्त,सम्मानीय पुलिस महानिरीक्षक,सम्मानीय कलेक्टर,सम्मानीय पुलिस अधीक्षक और जिले के सभी विभागों के और नगर निगम के  सम्मानीय अधिकारी गण और मीडिया के सम्मानीय साथी उपस्तिथ थे।
close