निगम ठेकेदारों ने खोला पार्षद के खिलाफ मोर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151230_132320बिलासपुर– नगर निगम ठेकेदार संघ ने आज कलेक्टर से मिलकर निगम जनप्रतिनिधि पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ठेकेदारों ने बताया कि हम लोग अपने शहर को बेहतर निर्माण देने के लिए दिन रात एक कर काम करते हैं। सीमित संसाधनों में बेहतर करने का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि हमें समय समय निर्माण कार्यों का ठेका निगम प्रशासन से मिलता है। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि अपना काम काज छोड़कर परसेंट के लिए काम में व्यवधान डाल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     निगम ठेकेदार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश भण्डारी ने बताया कि ईमलीपारा और महाराणा प्रताप चौक पर निगम ठेकेदार सड़क निर्माण का काम कर रहा है। कांग्रेस पार्षद तैयब हुसैने काम काम में अनावश्यक रूप से व्यवधान डाल रहे हैं। नियम विरूद्ध गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। भण्डारी ने बताया कि जांच केवल तकनिकी समिति,उप अभियंता,सहायक अभियंता और कार्यपालन अभियंता कर सकता है। हमेशा से यही होता भी आया है। उनकी निगरानी और गुणवत्ता जांच के बाद भी ठेकेदारो का भुगतान किया जाता है।

     भण्डारी के अनुसार जनप्रतिनिधियों का काम आम नागरिकों को राहत पहुंचाना और उनके सुख दुख में सहयोगी बनना है। कार्यों की निगरानी करना भी उनका काम है ।लेकिन गुणवत्ता की जांच करना कार्यां को रोकना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का विषय है।

                 ईमलीपारा और महाराणा प्रताप चौक के पास सड़क निर्माण कार्य में स्थानीय पार्षद तैयब हुसैन अब गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। काम रोकने को कह रहे हैं। जो सरासर गलत है। इससे ठेकेदार का बहुत नुकसान हो रहा है। साथ छवि बिगाड़ने का काम भी किया जा रहा है। भण्डारी ने बताया कि बिलासपुर हमारा भी शहर है हम ऐसा काम करना चाहेंगे जिससे हमारे नगर का नाम  हो। लेकिन स्थानीय पार्षद काम में बाधा पहुंचाकर काम में देरी के साथ ही छवि के साथ – साथ आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

                   निगम ठेकेदार संघ कलेक्टर से स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करता है।

close