जगह-जगह लहराया तिरंगा..शहीदों को किया गया याद..राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—- जिले के कोने कोने में शासकीय और अशासकीय कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा झण्डा लहराया गया। इस दौरान सभी लोगों आजादी के संघर्ष को याद किया। शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया। गरिमामय कार्यक्रम में लोगों ने कोविड-19 से बचने शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का इस्तेमाल भी किया।
 
शहर और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया झण्डा
 
           74 वीं स्वतंत्रता दिवस उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया। कांग्रेस भवन में जिला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने झंडारोहण किया। प्रमोद नायक ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का प्रदेश के नाम सन्देश पढा। वन्देमातरम और राष्ट्रगान गाया गया । मिठाई और लड्डू बांटकर ,कांग्रेसजन एक-दूसरे को बधाई दी।
 
                    शनिचरी स्थित जयस्तम्भ पर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने ध्वजारोहण किया। केशरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सन्देश का वाचन किया। इस अवसर पर शहर विधायक शैलेश पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, रविन्द्र सिंह, शिवा मिश्रा,एसपी चतुर्वेदी,ऋषि पांडेय,शैलेन्द्र जायसवाल विनोद साहू,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,सीमा पांडेय,शहज़ादी कुरैशी,सीमा घृतेश,जयश्री शुक्ला,रमाशंकर बघेल,शंकर सिंह परिहार,सेवादल के मोती कुर्रे, एएस कुरैशी, गंगाराम लास्कर,सुभाष जायसवाल,सीमा पांडेय,अफ़रोज़ खान,गणेश रजक,अन्नपूर्णा यादव,असलम भाईजान,कमलेश लव्हतरे,अर्जुन सिंह, भरत कश्यप,कप्तान खान,मोतीलाल ठारवानी,राकेश सिंह,जहुर अली,रामचन्द क्षत्री ,अजय काले ,अनिल शुक्ला उपस्थित थे।
 
 महापौर ने फहराया झंड़ा
 
             नगर निगम में महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम के टाउन हाल, विकास भवन कार्यालय, अपेक्स बैंक, टाउन हॉल, पम्प हाउस और सिटी कोतवाली के सामने नगर निगम औषधालय में ध्वजारोहण किया। मेयर ने झंडारोहण के साथ आम जनता जनप्रतिनीधियों और अधिकारियों को संबोधित कर महापुरुषों को याद किया।महापौर यादव ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। महामारी के बीच भी हमें अपने उन सपूतों को नहीं भूलना चाहिये जो देश के लिए कुर्बान हो गये।  वीर सपूतों को याद कर हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को सर्व शक्तिमान की ओर ले जाना है। इस दौरान कार्यक्रम में राजेश शुक्ला, अजय यादव, सीताराम जायसवाल, भरत कश्यप, रविद्र सिह, श्रीमती संध्या तिवारी, मनीष गढ़वाल, बजरंग बंजारे, ये सभी एमआईसी सदस्य, श्याम पटेल, श्रीमती सीमाधृतेश, राम प्रकाश साहू, सुरेश टंडन पार्षद गण तथा, सुधीर गुप्ता अधीक्षण अभियंता, राकेश जायसवाल अपर आयुक्त, सती यादव उपायुक्त, डॉ. ओंकार शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी, डीके शर्मा जोन कमिश्नर 5, अविनाश बापते लेखाधिकारी, डॉक्टर दीक्षित राजेश वर्मा, प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र अवस्थी, महेंद्र यादव आदि अधिकारी,कर्मचारीगण गण उपस्थित थे।
 
जनता कांग्रेस संभागीय कार्यलय में ध्वजारोहण
 
            जनता कांग्रेस संभागीय कार्यलय में युवा जनता कांग्रेस संभागीय उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ संभाग प्रमुख ने प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के संदेश का वाचन किया। प्रशांत त्रिपाठी ने अपने संबोधन में आजादी पाने सूली पर हंसी हंसी जान गंवाने वाले बलिदानियों को नम आंखों से याद किया। उन्होने कहा कि आज हमे आजादी से सांस लेने का उपहार अमर बलिदानियों के कारण हासिल हुआ है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम देश में अमन चैन को कायम रखें। बलिदान और बलिदानियों का ना केवल सम्मान करें..बल्कि उनके पद प्रदर्शन में चलकर देश को विकास के रास्ते में अपना योगदान दें। इस अवसर पर युवा कार्यकता अश्वनी द्विवेदी ,देवेश पांडेय ,विमल त्रिपाठी, राहुल मिश्रा, शशांक तिवारी, आकाश चौबे, देव साहू ,देवा चंद्राकर ,शुभम गुप्ता,लोमश कोटराले, इमरान,अमन चौहान ,कोमल सिंह,राज रजक मौजूद थे।
 
रामाराव ने भी शान से फहराया तिरंगा
             
               वरिष्ठ भाजपा नेता व्ही  रामाराव ने शोलापुरी माता चौक, 12 खोली चौक, बंगलायार्ड रेलवे क्षेत्र में तिरंगा फहराया। इस दौरान रामाराव के समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे। रामाराव ने इस दौरान प्रदेश और देश की जनता के लिए अमन चैन और साहस धैर्य का संदेश दिया। रामाराव ने आजादी के मतवालों का नाम बारी बारी से लिया। साथ ही सभी को नम आंखों से श्रध्दाजली भी दी। रामराव ने कहा कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। हमें कंधा से कंधा मिलाकर देश के मान सम्मान और विकास के निर्माण में योगदान देते हुए सिर ऊंचा कर जीना है।

close