पुण्यतिथि पर भारत रत्न अटल को भाजपा नेताओं ने किया याद..कहा.. सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- भाजपा नेताओं ने करबला स्थित कार्यालय में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री के देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। इस भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद थे।
 
          पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दिल से याद किया। इस दौरान मौजूद नेताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और देश के लिए किए गए कार्यों को सबके सामने रखा। अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल को देश की प्रगति के लिए याद किया जाता है। देश के हर तबके के लिए काम किया। गांव गरीब किसान और तरूणाई के लिए बहुत काम किया। सब के उत्थान की दिशा में अनेकों काम किए। धऱातल पर किए गए आज वही काम दिख भी रहे।  गांव से शहरो से जोड़ने के लिए  चतुर्भुज योजना अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है।
 
       प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाना, किसानों के लिए फसल बीमा योजना , शिक्षा के क्षेत्र में देश के आर्थिक विकास की योगदान में अटल जी ने जो काम किया वह आज मील का पत्थर साबित हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अटल के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने छतीसगढ राज्य का निर्माण किया। अटल बिहारी वाजपेयी का नाम भारतीय राजनीति मे युग पुरुष के रूप में  लिया जाता है। 
 
            भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेश की दो करोड़ जनता को तोहफा दिया। अटल की नीतियों पर चलते हुए आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पूर्व प्रधानमंत्री ने राज्य और देश को नेक सौगातें दी है। प्रदेश को दिए उनके योगदान को जनता कभी नहीं भूलेगी। 
 
           भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बेनी गुप्ता ने भी स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि अटल का जीवन खुली किताब की तरह रहा। उन्होने अपने जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। राजनीति के शिखर पर पहुंचे वाले भारतन रत्न अटल अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे।  गुप्ता ने कहा श्रद्धेय अटल के बताए मार्गो और आदर्शों पर चलकर हम सबको संकल्प के साथ राष्ट्र विकास के साथ पार्टी संगठन की मजबूती की दिशा में चलते रहना है।
 
          पुण्यतिथि के अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।  दीप प्रज्वलन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस दौरान पूर्व महापौर किशोर राय,  मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल अरविंद बोलर  जुगल अग्रवाल चंद्र प्रकाश मिश्रा संदीप दास गोपी थारवानी नारायण गोस्वामी हरि गुरुंग प्रवीण तिवारी श्रीकांत सहारे जगदीश पांडे राजेश रजक दुर्गेश पांडे प्रकाश यादव गणेश रजक जगदीश साहू ओंकार केसरवानी आलेख वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । 
TAGGED:
close