पटवारियों की मांगे पूरी, हड़ताल खत्म

cgwallmanager
1 Min Read

patwari_hadtaalरायपुर। राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय से बुधवार को रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से अवगत कराया। श्री पाण्डेय ने उनकी मांगों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बाद उनकी दो प्रमुख मांगों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पहले पूर्ण करने के निर्देश मौके पर उपस्थित राजस्व सचिव के.आर.पिस्दा को दिए।पटवारियों की जो मांगे पूरी की गयी, उनमें वेतनमान में संशोधन एवं समुचित समयमान-वेतनमान उपलब्ध कराना और पटवारियों के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में हुई त्रुटियों पर सक्षम अधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना एफ.आई. आर. दर्ज नहीं कराने की मांगें शामिल है।

           
Join Whatsapp GroupClick Here

                                  इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष ठाकुर कमलेश सिंह, महामंत्री विजय सोनी, जिलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नेत्रराम साहू, वासुदेव भोई, संतोष त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर इस महीने की 21 तारीख से हड़ताल पर थे। राजस्व मंत्री श्री पाण्डेय ने हड़ताल अवधि का वेतन नहीं काटने का भी आश्वासन दिया।

close